Bihar: लापता लड़की की जली हुई लाश खेत में मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता 18 वर्षीय लड़की की लाश मकई के खेत में मिली है. शव के हाथ बंधे थे और शरीर जला हुआ था. परिजनों ने रेप और हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
खेत में मिली लड़की की लाश खेत में मिली लड़की की लाश

सुजीत कुमार

  • नवगछिया ,
  • 03 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

बिहार के नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पांच दिन से लापता एक 18 वर्षीय लड़की की जली हुई लाश गांव के पास मकई के खेत से बरामद हुई है. शव के हाथ बंधे थे और शरीर जला हुआ था. परिजन रेप और हत्या की आशंका जता रहे हैं.

मृतका आरती कुमारी 31 मई को दोपहर में कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसी दिन रंगरा थाने में शिकायत की, लेकिन एफआईआर में देरी हुई. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की. मोबाइल ऑन था लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं किया गया. वे कई बार थाना और एसपी कार्यालय गए लेकिन मदद नहीं मिली.

Advertisement

खेत में मिला 18 साल की लड़की का शव 

3 जून को गांव के पास मकई के खेत में जब कुछ लोग फसल काट रहे थे तब लड़की की लाश दिखाई दी. पास में उसकी साइकिल और कागजात भी मिले. शव की पहचान आरती के परिजनों ने की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या कर पहचान छिपाने के लिए जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और एक विशेष टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है. परिजन लगातार पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »