3 बच्चों के पिता ने शादी से इनकार करने पर नाबालिग से रेप के बाद की हत्या... आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

मुजफ्फरपुर के पारू थाना में कुछ बदमाश 11 अगस्त को एक घर में घुस गए. इसके बाद बदमाशों ने लड़की को किडनैप कर लिया और उसके साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी. फिर शव को तालाब में फेंक दिया. अब इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी संजय राय के घर पर कुर्की और बुलडोजर की कार्रवाई की है.

Advertisement
बुलडोजर की हुई कार्रवाई. बुलडोजर की हुई कार्रवाई.

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 17 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी से इनकार करने पर 14 साल की लड़की का रेप के बाद हत्या कर दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. अब इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी संजय राय के घर पर कुर्की और बुलडोजर की कार्रवाई की है. वहीं, पुलिस की तीन विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

Advertisement

मामला पारू थाना क्षेत्र का है. यहां कुछ बदमाश 11 अगस्त को एक घर में घुस गए. उस समय घर में 14 साल की लड़की ही मौजूद थी. उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे. बदमाशों ने लड़की को किडनैप कर लिया और उसके साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी. फिर शव को तालाब में फेंक दिया. पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर पहले संदिग्ध मिथिलेश कुमार को अरेस्ट किया गया है. उसने 14 साल की लड़की के अपहरण और हत्या के बाद मुख्य संदिग्ध संजय राय को गिरफ्तारी से बचाने में मदद की थी.

ये भी पढ़ें- 

तीन बच्चों के पिता है मुख्य आरोपी

जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी संजय राय शादीशुदा है. वह तीन बच्चों के पिता हैं. उसके बच्चे मृतक लड़की से बड़े हैं. करीब 45 वर्षीय संजय यादव लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. यह बात परिवार को मंजूर नहीं थी. वह पूरे परिवार को सबक सिखाने की धमकी भी दे रहा था. सोमवार की सुबह नाबालिग का शव लालू छपरा चौर में मिला और तब से आरोपी फरार है.

Advertisement
कुर्की की कार्रवाई.

बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर एसडीपीओ कुमार चंदन ने संजय राय के घर पर नोटिस चिपकाया था. एसडीपीओ ने यह भी घोषणा की थी कि अगर शनिवार दोपहर 12 बजे तक आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. शनिवार दोपहर 12 बजे तक संजय राय ने सरेंडर नहीं किया. इसके बाद पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और जब्ती और बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

मामले में एसएसपी ने कही ये बात

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को पारू थाना में रेप औप हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले के मुख्य आरोपी संजय राय के खिलाफ कल हमें माननीय न्यायालय से नोटिस, वारंट और कुर्की का आदेश प्राप्त हुआ था. कल आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाया गया. सरेंडर के लिए आज दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया था. लेकिन मुख्य आरोपी ने दोपहर 12 बजे तक सरेंडर नहीं किया. इसीलिए कुर्की और बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. मामले को लेकर पुलिस की 3 टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »