यूपी में विवाद के बाद बिहार की इस धार्मिक नगरी में दुकानदारों ने अपनी मर्जी से दुकान पर लिखा नाम

यूपी में कांवड़िया यात्रा मार्ग पर दुकानों और ढाबों के आगे नेम प्लेट लगाने के आदेश पर विवाद हो रहा है लेकिन बिहार के बोधगया में दुकानदारों ने अपनी इच्छा से ऐसा कर लिया है. महाबोधि मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले कई लोगों ने कहा कि इससे उनके कारोबार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और हर धर्म के लोग उनसे खरीददारी करते हैं.

Advertisement
बोधगया में दुकानदारों ने अपनी मर्जी से लगाया नेम प्लेट बोधगया में दुकानदारों ने अपनी मर्जी से लगाया नेम प्लेट

aajtak.in

  • बोधगया,
  • 21 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी दुकानों में नेमप्लेट लगाने का आदेश दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति तेज हो गई है. यूपी से लेकर बिहार तक इस पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है लेकिन अब बिहार में कुछ दुकानदारों ने अपनी इच्छा से दुकान के आगे नेम प्लेट लगा लिया है. 

Advertisement

बोधगया के महाबोधि मंदिर में भी सावन महीने में हजारों कांवड़िया पहुंचते हैं और गर्भगृह में स्थापित भगवान शिव पर जल और बेलपत्र चढ़ाते है. इसी को देखते हुए बोधगया के स्थानीय दुकानदारों के द्वारा आपसी सहमति से दुकान के आगे नेम प्लेट लगा लिया गया है. 

हिंदू और मुस्लिम दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से फल की दुकानों के आगे ये नेमप्लेट लगा रखा है. कुछ फल दुकानदारों ने बीते 20 सालों से अपना नाम दुकान के आगे लिख रखा है. स्थानीय फल दुकानदरों ने बताया की नेम प्लेट लगाने के बाद भी कारोबार पर कोई फर्क नहीं पड़ता और सभी धर्मों के लोग खरीदारी करने आते हैं.

नेम प्लेट लगाने पर क्या बोले दुकानदार

वहीं बोधगया के फल दुकानदार बच्चू मालाकार ने बताया की यहां पर देश और विदेश के भी ग्राहक आते हैं. सावन महीने में कांवड़िये भी आते रहते हैं और यहां पर किसी तरह का भेदभाव नहीं है.

Advertisement

वहीं दूसरे फल दुकानदार पंकज कुमार ने बताया की यह फल मंडी है और दुकानों में नेमप्लेट तो जरूर होना चाहिए ताकि किसी तरह की बात हो तो उसकी पहचान हो सके कि किस दुकान से सामान लिया है.

उन्होंने कहा, नेमप्लेट लगाने से किसी भी तरह का गड़बड़ नहीं होगा. दुकानदार ने कहा, कांवड़िया भी आते हैं, यहां पर हिन्दू और बौद्ध धर्म दोनों का आस्था का केंद्र है और इस नेमप्लेट से बोधगया में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा.

वहीं फल खरीदने आए स्थानीय नागरिक ओम प्रकाश कुमार ने बताया की यह ज्ञान और मोक्ष की भूमि है और भगवान बुद्ध की देन है कि यंहा पर सभी धर्म के लोग एक साथ रहते हैं. आप देख रहे होंगे कि बोधगया के फल दुकानदार भी सावन महीने को लेकर अपने दुकान में नेमप्लेट लगा चुके हैं.  हमलोग किसी भी धर्म और जातपात में भेदभाव नहीं रखते हैं.

 

---- समाप्त ----
इनपुट- पंकज कुमार

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »