‘आरक्षण कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के पटना एयरपोर्ट पर आरक्षण को संविधान से मिला अधिकार बताया. उन्होंने कहा कि इसे किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता. उन्होंने जंतर-मंतर पर हो प्रोटेस्ट पर कहा कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत होनी चाहिए.

Advertisement
चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है. (फाइल फोटो: PTI) चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है. (फाइल फोटो: PTI)

शुभम सिंह

  • पटना,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

बिहार में पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया. दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. जंतर-मंतर पर आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने साफ कहा कि आरक्षण किसी के कहने से खत्म नहीं किया जा सकता.

चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण किसी को दी जाने वाली खैरात नहीं है. यह संविधान से मिला अधिकार है.

Advertisement

चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण का मकसद समाज के उन वर्गों को आगे लाना है, जिनके साथ लंबे समय तक भेदभाव हुआ. उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का भी जिक्र किया. संविधान में इन वर्गों को चिन्हित किया गया. उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया. आज भी समाज में भेदभाव की घटनाएं सामने आती हैं.
 
उन्होंने कहा कि ऐसे में आरक्षण की जरूरत और सामाजिक न्याय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए. चिराग ने हल्दवानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया.

चिराग पासवान ने आरक्षण को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उनका कहना है कि आरक्षण को किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता. यह संविधान से मिला अधिकार है. साथ ही उन्होंने आरक्षण से जुड़े विवादों का समाधान बातचीत और संवाद के जरिए निकालने की बात कही.

Advertisement

चिराग बोले- प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जरूरत

आरक्षण खत्म करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वे अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है. प्रदर्शनकारियों के साथ बैठकर बात करनी चाहिए. बातचीत के दौरान उन्हें आरक्षण की जरूरत और इसके पीछे के उद्देश्य को समझने का मौका मिलेगा.

रामदास अठावले के बयान से जुड़े सवाल पर भी चिराग ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वालों की बात सुनी जानी चाहिए. लोकतंत्र में संवाद जरूरी है.

चिराग पासवान ने बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा था, तब विपक्ष को आंकड़ों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी.

यह भी पढ़ें: हिरासत से रिहा हुए तेजस्वी यादव! बैरिकेड पर कूदे समर्थक, वाटर कैनन का हो रहा इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी केवल सरकार पर आरोप लगाना नहीं है. विपक्ष को सरकार के साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने में भी भूमिका निभानी चाहिए. बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. राजस्व बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. आने वाले समय में निवेश और रोजगार पर भी जोर दिया जाएगा.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में विकास को गति देने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य निवेश बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है.

उन्होंने डबल इंजन की सरकार का भी जिक्र किया. चिराग के मुताबिक केंद्र और राज्य सरकार के मिलकर काम करने से बिहार को फायदा होगा. आने वाले समय में इसका असर विकास और आर्थिक मजबूती के रूप में दिखाई देगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »