बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन नेताओं से मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की. पांचवीं सीट को लेकर AIMIM, आरएलएम और आरएलजेपी ने भी दावेदारी जताई है. वहीं एनडीए में सीट बंटवारे पर 27 और 28 फरवरी को शीर्ष नेताओं की बैठक प्रस्तावित है.

Advertisement
राज्यसभा चुनाव में उम्मीदार उतारेंगे तेजस्वी यादव (Photo: ITG) राज्यसभा चुनाव में उम्मीदार उतारेंगे तेजस्वी यादव (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. राजधानी पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. खासकर राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर सहमति बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं.

इस दौरान अख्तरुल ईमान (एआईएमआईएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष) ने भी तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मुलाकात के बाद अख्तरुल ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से राज्यसभा सीट के लिए दावेदारी कर चुकी है और वो चाहते हैं कि महागठबंधन उनके उम्मीदवार का समर्थन करे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक-दूसरे की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इस बार समर्थन मिलना चाहिए.

Advertisement

तेजस्वी से मिले अख्तरुल ईमान

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन पूरी तैयारी में है और बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारा जाएगा. उन्होंने दावा किया कि संख्याबल उनके पक्ष में है और वे चुनाव जीतेंगे. उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी. हालांकि AIMIM के समर्थन पर उन्होंने विचार करने की बात कही है.

वहीं दूसरी ओर एनडीए में भी सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. 27 और 28 फरवरी को शीर्ष नेताओं की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जा सकता है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है और सब तय होने के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी.

इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम और चिराग पासवान की पार्टी आरएलजेपी ने भी अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है, जिससे सीट को लेकर समीकरण और जटिल हो गए हैं.

Advertisement

राज्यसभा की पांचवीं सीट को दोनों गठबंधनों में रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है. आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ सियासी तस्वीर और साफ होगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement