स्टूडेंट को ये सजा देना प्रिंसिपल को पड़ा महंगा, नाराज पिता ने स्कूल जाकर सिर फोड़ा

बिहार के सहरसा में एक प्रिंसिपल को छात्र की गलती पर उसे सजा देने महंगा पड़ गया. दरअसल, एक मिडिल स्कूल में हुड़दंग मचाने पर प्रिंसिपल ने एक छात्र को मुर्गा बनने की सजा दी. मुर्गा बनने का मतलब होता है, नीचे झुककर हाथ से कान पकड़े रहना. इस सजा से बौखलाए छात्र के पिता ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की पिटाई कर दी और उनका सिर फोड़ दिया.

Advertisement
जख्मी प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे अन्य शिक्षक जख्मी प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे अन्य शिक्षक

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा,
  • 07 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

सहरसा में छात्र को सजा देने प्रिंसिपल को मंहगा पड़ गया.  बेटे को स्कूल में मुर्गा बनने की सजा देने से नाराज छात्र के पिता ने डंडे से मारकर शिक्षक का सिर फोड़ दिया. जख्मी हालतक में शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना महिषी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लहुआर की है. इस घटना के बाद  शिक्षकों ने दोषी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार लहुआर के मिडिल स्कूल में कक्षा छह का छात्र सन्नी कुमार  विद्यालय की खिड़की तोड़कर हुड़दंग मचा रहा था. इसी बात प्रधानाध्यापक ने उसे परंपरागत अंदाज में सजा दी और बात समाप्त हो गई. छात्र सन्नी जब घर गया तो अपने पिता संतोष सिंह से सजा के बारे में शिकायत की. पुत्र को स्कूल में दी गई सजा पिता संतोष सिंह को बर्दाश्त नहीं हुआ.

बेटे को मुर्गा बनाए जाने से था नाराज
बेटे को स्कूल में मुर्गा बनाने की सजा देने से नाराज संतोष सिंह स्कूल पहुंचा और  प्रधानाध्यापक के सिर पर अचानक लाठी से वार किया जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए. जख्मी हेडमास्टर भागीरथ भारती को शिक्षकों ने उठाकर सीएचसी महिषी लाया जहां प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया.

Advertisement

सभी शिक्षक और छात्र के सामने प्रिंसिपल को पीटा
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक चेतना सत्र मे मौजूद थे. सब लोगों के सामने घटना को अंजाम दिया गया. शिक्षकों ने बताया कि हमलावर अभिभावक संतोष सिंह को शिक्षकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले के बारे जख्मी प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ग छह के छात्र सन्नी कुमार ने शुक्रवार को बड़ा उधम मचाया था और खिड़की तोड़ दी थी. उसे ऑफिस में बुलाकर हमने डांट फटकार के बाद मुर्गा बनाया था और फिर समझा बुझाकर घर भेज दिया था.

आरोपी गार्जियन को शिक्षक और छात्रों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
प्रिंसिपल के अनुसार घर जाकर उसने अपने पिता से बढ़ा चढ़ा कर मारपीट करने जैसी शायद शिकायत कर दी थी. इसी मामले को लेकर चेतना सत्र के दौरान जब राष्ट्रगान चल रहा था. सन्नी के पिता संतोष सिंह ने अचानक पीछे आकर मेरे सिर पर जोरदार लाठी का प्रहार कर दिया. इसके बाद आठवीं के बड़े बच्चे और अन्य शिक्षक ने हमलावर संतोष को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आरोपी अभिभावक गिरफ्तार
इस संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला महिषी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लहुआर का है. यहां छठी कक्षा के छात्र सन्नी कुमार को स्कूल के हेडमास्टर भागीरथ भारती ने वर्ग कक्ष का खिडकी तोड़ने पर दंडित करते हुए मुर्गा बना दिया. इसी से आक्रोशित छात्र के पिता संतोष सिंह ने लाठी से हमला कर हेडमास्टर को जख्मी कर दिया. इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »