बिहार: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के सारण जिला अंतर्गत छपरा के हेमनगर में एक कोल्ड स्टोरेज के भीतर अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया. इस रिसाव से स्थानीय निवासियों में भारी अफरा-तफरी फैल गई. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.

Advertisement
सारण के हेमनगर कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है. (Photo- Screengrab) सारण के हेमनगर कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित हेमनगर इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. गैस की तेज गंध फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं. सारण के एसडीएम (SDM) नितेश कुमार और क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी सूरज कुमार दलबल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं. 

Advertisement

क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी सूरज कुमार ने बताया, 'हमें जैसे ही गैस लीक की सूचना मिली तो तुरंत टीम पहुंची. यहां आने के बाद पता चला कि कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है. अभी स्थिति सामान्य है लेकिन थोड़ी-थोड़ी गैस लीक हो रही है. जल्द ही इंजीनियर यहां पहुंचकर लीक को ठीक करेंगे. आसपास के लोग जिन्हें दिक्कत महसूस हो रही है उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अभी एक शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया है.'

यह भी पढ़ें: कबाड़ी से खरीदा सिलेंडर, काटा तो अमोनिया गैस का होने लगा रिसाव, पूरे इलाके में मच गई अफरा-तफरी

वहीं सारण के एसडीएम (SDM) नितेश कुमार ने कहा, 'हमें सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोरेज के अंदर अमोनिया गैस लीक हुई है. हमने उसी का निरीक्षण किया. पाइपलाइन द्वारा जो मेन सप्लाई हो रही थी उसे बंद कर दिया गया है. जहां पर पाइपलाइन में लीक हुआ उसका प्रभाव अभी है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी का छिड़काव किया जा रहा है और एयर प्यूरीफायर की भी मदद ली जा रही है ताकि वातावरण में जो अमोनिया गैस फैली है उस पर काबू पाया जा सके. हमारी जांच जारी है. कोल्ड स्टोरेज में कोई सेफ्टी उपकरण भी नहीं हैं. '

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »