बिहार: एयरगन से चिड़िया मारने से रोका, सनकी युवक ने पड़ोसी को मार दी गोली

बिहार के कटिहार जिले में चिड़िया मारने से रोकने पर युवक ने अपने ही पड़ोसी को एयरगन से गोली मार दी. घायल उमेश चौहान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. आरोपी सूरज चौहान फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Advertisement
गोली मारकर युवक की हत्या गोली मारकर युवक की हत्या

बिपुल राहुल

  • कटिहार ,
  • 11 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

बिहार के कटिहार जिले में एक युवक ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपी को एयरगन से चिड़िया को मारने से रोका था. इस बाद से गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका मोहल्ले की है. यहां रहने वाले 45 वर्षीय उमेश चौहान की उनके ही पड़ोसी सूरज चौहान ने हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरोपी सूरज चौहान आए दिन मोहल्ले में हथियार लेकर घूमता था. घटना के दिन वह एयरगन से चिड़िया मार रहा था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे उमेश चौहान ने उसे ऐसा करने से मना किया. इस बात पर गुस्साए  सूरज ने उमेश चौहान के सीने में एयरगन से गोली मार दी.

गोली मारकर युवक की हत्या 

गोली लगते ही उमेश चौहान जमीन पर गिर गए और मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को तुरंत ही अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

हत्या के बाद सूरज चौहान एयरगन को पास के खेत में फेंककर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एयरगन को बरामद किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने हत्या की पुष्टि की और बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि विवाद किस बात पर हुआ, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूरज चौहान ने उमेश चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »