Toyota ने डुअल टोन में दो इंजन ऑप्शन और चार वेरिएंट के साथ अपनी नई Etios Liva को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है.
नया डुअल टोन दोनों ही वेरिएंट में मौजूद रहेगा. पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.95 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच रखी गई है. वहीं इसके डिजल वेरिएंट की कीमत 7.24 लाख रुपये से 7.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच है.
कंपनी की तरफ से आए बयान में उन्होंने बताया कि ये कार सेट करेगी. क्योंकि न्यू जेनेरेशन डुअल टोन Etios Liva में स्टैंडर्ड डुअल एयर बैग्स और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हर मॉडल्स में दिया गया है. ऐसा इंडस्ट्री में पहली बार हुआ है.
नया डुअल टोम Etios Liva में आएगा- अल्ट्रामरिन ब्लू, वर्मिलियन रेड और सुपर व्हाइट. इसके अलावा इसके इंटीरियर में प्यानो ब्लैक इंस्ट्रूमेंट पैनल है. इस कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन है जो 78HP का पॉवर और 104NM का पिक टार्क पैदा करता है. वहीं इसका डिजल इंजन है जो 67HP का पॉवर और 170NM का टार्क पैदा करता है. दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है.
साकेत सिंह बघेल