Suzuki Burgman Street 125 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत भारत में 68,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है. गियरलेस सेगमेंट के हिसाब से इस स्कूटर का डिजाइन काफी अलग तरह का रखा गया है. कंपनी की ओर से अब ये फ्लैगशिप स्कूटर बन गया है. साथ ही आपको बता दें Burgman Street एक मैक्सी स्कूटर है.
सुजुकी के इस नए स्कूटर में Suzuki Access 125 से लिया गया 125cc सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 6,500 rpm पर 8.7 bhp का पावर और 5,000 rpm पर 10.2 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें CVT ट्रांसमिशन दिया गया है. दावे के मुताबिक इस स्कूटर की फ्यूल एफिशिएंसी 35-40 kmpl की होगी.
भारतीय बाजार में Burgman Street का मुकाबला और Aprilia SR 125 जैसे स्कूटर्स से रहेगा.
साकेत सिंह बघेल