खेती-किसानी से जुड़े बिजनेस पर मिलते हैं 18 लाख रुपये, यहां आवेदन कर सकते हैं किसान

सरकार किसानों को पीएम किसान एफपीओ योजना के तहत खेती-किसानी से जुड़े व्यापार को शुरू करने के लिए 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देती है. यह धनराशि उन्हीं किसानों को मिलती है, जो किसान उत्पादन संगठन से जुड़े हों.

Advertisement
PM Kisan FPO Yojana PM Kisan FPO Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

किसानों की आमदनी बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए  ‘पीएम किसान एफपीओ योजना’की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को खेती-किसानी से जुड़े व्यवसाय शुरू करने के लिए 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देती है. हालांकि, इसके लिए ऐसे किसान उत्पादक संगठन बनाने या उनसे जुड़ना होगा, जिसमें कम से कम 11 किसान हों.  

एफपीओ से जुड़ने पर किसानों को मिलेगा बाजा

Advertisement

पीएम किसान योजना के अतंर्गत किसानों को कई तरह के फायदे मिलते हैं.  एफपीओ से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलता है. वहीं,सस्ती दरों पर वे फर्टिलाइजर, सीड, केमिकल और कृषि यंत्र जैसे जरूरी सामान भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा वह बैंकों से लोन भी सस्ती दरों पर हासिल कर सकते हैं.

PM Kisan FPO Yojana के लिए यहां करें आवेदन

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाह रहे हैं तो भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.enam.gov.in) पर जाना पड़ेगा. जिसके बाद आपको FPO ऑप्शन का पेज खुलेगा जहां क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन के साथ नया पेज खुल जाएगा. यहां सभी जानकारियां भरकर आप इस योजना का आसानी से लाभ उठा सकते हैं.इसके अलावा किसान ई-नाम मोबाइल ऐप और नजदीकी ई-नाम मंडी जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बताते चलें कि  किसानों के आर्थिक विकास और भलाई के लिए सरकार की तरफ से 2023-24 तक 10,000 एफपीओ गठन  का लक्ष्य रखा गया है.

Advertisement

3 सालों में किसानों को दी जाती है पूरी राशि

PM Kisan FPO Yojana का आवेदन करने के इच्छुक किसानों के पास जरूरी दस्तावेज के तौर पर निवास प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर जरूर होने चाहिए. सरकार द्वारा सत्यापन के बाद यह धनराशि 3 साल के अंदर अलग-अलग किस्तों में प्रदान की जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement