गाजीपुर: उड़द-मूंग पर बारिश की मार, खेत में खड़ी फसल में लगे कीड़े, किसानों को नुकसान

कोरोना और उसके बाद लगातार हुई भारी बारिश के कारण गाजीपुर में उड़द और मूंग की फसल खराब हो गई है. इस कारण छोटे किसान थोड़े परेशान हैं. दरअसल, 5 से 6 दिन हुई भारी बारिश से खेतों में जल जमाव हो गया है.

Advertisement
बारिश के कारण खेतों में भरा पानी (सांकेतिक तस्वीर) बारिश के कारण खेतों में भरा पानी (सांकेतिक तस्वीर)

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर,
  • 29 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

कोरोना और उसके बाद लगातार हुई भारी बारिश के चलते जनपद गाजीपुर में छोटे किसान थोड़े परेशान हैं. दरअसल, खेतों में उड़द और मूंग की खड़ी फसल को किसान तोड़ भी नहीं पाए थे कि लगातार 5 से 6 दिन हुई भारी वर्षा से खेतों में जल जमाव हो गया. जिससे फसल में कीड़े लग गए, खड़ी फसल बर्बाद होने से अन्नदाता परेशान हैं. वहीं, धान की रोपनी कर चुके किसान इसी बरसात को फायदेमंद भी मान रहे हैं.

Advertisement

लेकिन ये भी तय है कि मूंग और उड़द की फसलों को भारी बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है. गाजीपुर के करंडा क्षेत्र में किसान श्रीराम ने बताया कि बारिश से हम किसानों की फसल बर्बाद हो गई, श्रीराम मध्यम वर्गीय किसान है, उन्होंने अपने खेतों में उड़द और मूंग की खेती की थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है जिसे लेकर वो काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.

वहीं, दूसरे किसान चंद्रदेव ने भी यही बात बताई कि मूंग और उड़द की खेतों में काफी मात्रा में पानी भर गया है जिसके कारण वो अपनी फसलों को तोड़ नहीं पाए थे, अब बारिश की वजह से फसलों को कीड़े मकोड़े नष्ट कर देंगे. आपको बता दें कि उड़द और मूंग की फसलों को नुकसान तो हुआ ही है. लेकिन, किसानों ने यह भी बताया है कि यह बारिश कहीं न कहीं धान की खेती के लिए अच्छी साबित हुई है.

Advertisement

क्योंकि ये समय धान की रोपनी का चल रहा है और धान की अच्छी फसल के लिए पानी की आवश्यकता होती है, तो उन किसानों के लिए ये बारिश अच्छी मानी जाएगी जिन्होंने धान की रोपनी कर दी है. कुल मिलाकर बीते दिनों हफ्ते भर हुई बारिश से कहीं किसान निराश है तो कहीं आशान्वित भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »