PM Kisan Yojana 12th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी कर दी गई है. देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि पहुंच गई है. हालांकि, कई किसान शिकायत कर रहे हैं कि उनके अकाउंट में अब भी इस योजना की राशि नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में परेशान होने की बजाए लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें.
लाभार्थी लिस्ट में नाम होने के बाद बैंक अकाउंट में राशि नहीं पहुंचने पर पीएम किसान योजना के जिम्मेदार अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं. इसके बाद किसानों की ये राशि सरकार के दिशा- निर्देश पर कुछ दिनों में या अगली किस्त के साथ भेजी जा सकती है.
लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम?
आप पीएम किसान योजना के योग्य हैं और आपके खाते में 2 हजार रुपये की राशि नहीं पहुंची है तो आप इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक कर लें. इस दौरान आवेदन करते समय इस योजना के लिए भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें, कहीं आधार कार्ड या बैंक अकाउंट नंबर की गलती से आपकी 12वीं किस्त अटक तो नहीं गई.
लिस्ट में से चेक करें अपना नाम
>पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
>अब होम पेज पर राइट साइड में 'Farmers Corner' सेक्शन पर क्लिक करें.
>फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.
>अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें.
>डिटेल भरने के बाद 'Get Data' पर क्लिक करें.
>अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा.
aajtak.in