मनीप्लांट भारत के सबसे लोकप्रिय इंडोर पौधों में से एक है. इसकी देखभाल आसान होती है और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है. हालांकि, पालतू बिल्लियों वाले घरों में इसे लगाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. विशेषज्ञों के मुताबिक मनीप्लांट की पत्तियों और तनों में कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल पाए जाते हैं. अगर बिल्ली इसकी पत्तियां चबा ले या निगल जाए, तो उसके मुंह, जीभ और गले में तेज जलन हो सकती है.
मनीप्लांट खाने पर बिल्लियों में दिख सकते हैं ये लक्षण
आमतौर पर यह स्थिति जानलेवा नहीं होती, लेकिन बिल्ली को काफी दर्द और असहजता का सामना करना पड़ सकता है. अगर लक्षण गंभीर हों या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.
बिल्ली को पौधों से कैसे दूर रखें?
अगर आपके घर में बिल्ली का बच्चा (किटन) है या आपकी बिल्ली को पौधों की पत्तियां चबाने की आदत है, तो मनीप्लांट लगाने से पहले दो बार सोचें. पौधा भले ही देखने में सुंदर हो, लेकिन पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए इनसे बचना ही बेहतर विकल्प है.
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क