Advertisement

एग्री न्यूज़

Farmers Scheme: खेती से जुड़ी योजनाओं का फायदा उठा कर किसान अपनी इनकम करें बूस्ट, ये रहा डिटेल्स

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST
  • 1/6

किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं लॉन्च करती रहती है. इन योजनाओं का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना और किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम भी इसी लिस्ट में शामिल है. ये तीनों योजनाएं किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है. बड़ी संख्या में किसान इसका लाभ उठाते हुए नजर आ रहे हैं.

  • 2/6

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी जाती है. किसानों को ये राशि हर चार महीने के अंतराल में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है. तकरीबन 8 करोड़ किसानों को 12वीं किस्त अक्टूबर महीने में ट्रांसफर की गई थी. किसान अब 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

  • 3/6

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सरकार किसानों को 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर सोलर पंप मुहैया करा रही है. किसानों के साथ-साथ ये पंप पंचायतों और सहकारी समितियों को इसी अनुदानित कीमत पर मिल रहे हैं. इसके अलावा सरकार अपने खेतों के आसपास सोलर पंप संयंत्र स्थापित करने के लिए लागत के 30 प्रतिशत तक का लोन उपलब्ध करा रही है. 

Advertisement
  • 4/6

इस हिसाब से किसानों को इस प्रोजेक्ट का केवल 10 प्रतिशत राशि खर्च करना होता है. इस योजना का लाभ लेने की वजह से किसानों की सिंचाई की समस्या खत्म हो सकती है. वहीं, बिजली या डीजल के पंपों के जरिए सिंचाई करने पर किसान की लागत बढ़ जाती है.

  • 5/6

किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को समय पर कर्ज मिल जाता है. इससे किसानों को खेती-किसानी में दिक्कत नहीं होती गै. इसकी शुरुआत नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने की थी. 

  • 6/6

पीएम किसान क्रेडिट कार्ड को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के साथ लिंक  है. किसान KCC से 3 लाख रुपये तक का लोन 4 प्रतिशत ब्याज पर ले सकते हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement