किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें आर्थिक मदद देती है. इसके अलावा कई योजनाओं के माध्यम से भी किसानों को लाभान्वित किया जाता है. सरकार किसानों को सब्जियों की खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है. किसान सब्जियों की खेती कर कम लागत में भी मुनाफा हासिल कर सकते हैं. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार भी किसानों को नई तकनीकों के माध्यम से सब्जियों की खेती के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है.
विशेष अनुदान योजना के तहत सब्सिडी
हरियाणा सरकार विशेष अनुदान योजना के तहक किसानों को कई फसलों पर सब्सिडी देती है. इसी कड़ी में किसानों को सब्जियों की खेती पर भी अनुदान मिल रहा है. इस योजना के तहत बांस, लोहे के एंगल की स्टेकिंग, प्लास्टिक टनल या माइक्रो इरिगेशन के जरिए सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को ही लाभ दिया जाएगा.
हरियाणा सरकार किसानों को सब्जियों की खेती पर दे रही विशेष अनुदानhttps://t.co/QpvyG5q5O8 पर करें आवेदन pic.twitter.com/jKgFqRNOBE
— MyGovHaryana (@mygovharyana) January 2, 2023
ठंड में सब्जियों की फसल रहेगी सुरक्षित
बता दें ये सब नई तकनीक हैं. सब्जियों की फसल से बंपर पैदावार हासिल की जा सके इसके लिए इस्तेमाल किए जाने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही इन तकनीकों का इस्तेमाल करने से ठंड में सब्जियों की फसलों को बचाया जा सकता है. सब्जियां अगर खेतों में कम बर्बाद होंगी, तो निश्चित ही मुनाफा बढ़ेगा.
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर जाकर करें आवेदन
आप भी सब्जियों की खेती के लिए अनुदान पाना चाहते हैं हरियाणा सरकार की 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर तुरंत जाकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद https://hortnet.gov.in/ पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए किसान जिले के नजदीकी कृषि कार्यालय पर विजिट करें.