scorecardresearch
 

बाढ़ से बर्बाद हो गई फसल? प्रति एकड़ 15 हजार रुपये मिलेगा मुआवजा

हरियाणा में अगर बाढ़ से किसी की फसल 100 फीसदी खराब हो गई है तो उन्हें 15000 रुपये प्रत‍ि एकड़ का मुआवजा द‍िया जाएगा. उससे कम खराबी पर मुआवजे की रकम कम कर दी जाएगी.

Advertisement
X
फसल डूबने पर मुआवजा
फसल डूबने पर मुआवजा

हरियाणा में बाढ़ और बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में लगभग 18000 एकड़ में फसल तबाह हो गई है. 1353 गांवों में पानी भर गया और 35 लोगों की जान चली गई. ऐसे में  राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.

प्रति एकड़ फसल पर 15000 रुपये मुआवजा

राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अगर बाढ़ से किसी की फसल 100 फीसदी खराब हो गई है तो उन्हें 15000 रुपये प्रत‍ि एकड़ का मुआवजा द‍िया जाएगा. उससे कम खराबी पर मुआवजे की रकम कम कर दी जाएगी. इसके अलावा जिन स्थानों पर फसल दोबारा लगाने की गुंजाइश बची हुई है, वहां मुआवजे की राशि अलग तरीके से तय की जाएगी. वहीं, बाढ़ के चलते जिन लोगों की जान चली गई है उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर मुआवजे के लिए क्लेम करें किसान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बाढ़ पीड़ितों के संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किसान बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा लेने के ल‍िए ई-क्षत‍िपूर्त‍ि पोर्टल पर जाकर क्लेम करें. हर सप्ताह जैसे-जैसे आवेदन आते जाएंगे, उनका वेरिफिकेशन कराया जाएगा. वेरिफिकेशन के बाद मुआवजे की रकम भेज दी जाएगी. 

Advertisement

पशुओं के चारे पर भी भारी संकट

बाढ़ के चलते राज्य में पशुओं के चारे पर भी भारी संकट आ गया है. ऐसे में ड‍िजास्टर मैनेजमेंट फंड से बाढ़ प्रभाव‍ित ज‍िलों में प्रत‍ि जानवर 80 रुपये प्रत‍ि द‍िन और छोटे जानवरों के ल‍िए 45 रुपये प्रत‍ि द‍िन की रकम भेजने का फैसला ल‍िया है. पशुओं को इस सीजन में कोई बीमारी ना हो इसके लिए 50 लाख पशुओं का टीकाकरण भी कराया गया है.

12 ज‍िले बाढ़ से प्रभावित

बता दें कि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब के साथ-साथ हिमाचल में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई. इसके चलते यहां की कई नदियां उफान पर पहुंच गई. खेतों में पानी भर गया. राज्य में पंचकूला, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, स‍िरसा, फतेहाबाद और यमुनानगर सह‍ित 12 ज‍िले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पाए गए.

 

Advertisement
Advertisement