scorecardresearch
 

सालभर टमाटर की गारंटी! ना मौसम की मार, ना वायरस का असर... खास हैं ये हाई क्वालिटी बीज

घर पर टमाटर उगाने के लिए आप सस्ते दामों में हाई क्वालिटी बीज मंगा सकते हैं. ये खास बीज आपको बेहतर उत्पादन देने में मदद कर सकते हैं. आप नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) की मदद से सालभर उगाई जाने वाली टमाटर की शानदार किस्म के बीज ऑर्डर कर सकते हैं. ये खास बीज टमाटर लीफ कर्ल वायरस के प्रति मजबूत प्रतिरोधक क्षमता रखते हैं.

Advertisement
X
घर पर टमाटर की शानदार किस्म के बीज बोएं. (Photo: Pixabay)
घर पर टमाटर की शानदार किस्म के बीज बोएं. (Photo: Pixabay)

घर पर टमाटर उगाना एक शानदार प्लान साबित हो सकता है. इसके लिए बेस्ट बीजों का चयन करने से बेहतर उत्पादन मिलने में मदद मिलती है. अगर आप भी घर पर टमाटर उगाने का विचार बना रहे हैं तो आप सस्ते दामों पर टमाटर की बेस्ट किस्म के बीज मंगा सकते हैं. 

नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टमाटर की उच्च क्वालिटी के बीजों की जानकारी शेयर की है. आप एनएससी की मदद से उच्च उत्पादन क्षमता वाले हाइब्रिड टमाटर ‘काशी अभिमान’ के बीज मंगाकर बो सकते हैं.

यह बीज खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो अपने घर में बागवानी का शौक रखते हैं और ताजे, रसीले टमाटर का स्वाद सीधे अपने बगीचे से लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: गार्डन में उगाएं ये खास हाइब्रिड फूल, मात्र 100 रुपये में घर बैठे मंगाएं बीज

खास है ये किस्म
मायस्टोर के मुताबिक, टमाटर ‘काशी अभिमान’ एक अधिक उत्पादन देने वाली हाइब्रिड किस्म है, जिसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च (IIVR), वाराणसी ने विकसित किया है. यह किस्म गहरे लाल रंग के, सख्त और मजबूत फलों के लिए जानी जाती है.

Advertisement

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सालभर उगाया जा सकता है और इसमें टमाटर लीफ कर्ल वायरस के प्रति मजबूत प्रतिरोधक क्षमता पाई जाती है.

ऑर्डर से पहले ध्यान दें

मायस्टोर पर टमाटर की इस खास किस्म के बीज NSC Hybrid Tomato Kashi Abhiman नाम से उपलब्ध हैं. आप इन बीजों को घर बैठे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. मायस्टोर पर ये बीज नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल बताए गए हैं. यानी एक बार ऑर्डर करने के बाद आप इन्हें न तो कैंसिल कर सकते हैं और न ही वापस कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement