scorecardresearch
 

देश के इन 5 राज्यों में मटन नहीं भेड़ के मीट की बढ़ रही है डिमांड, आखि‍र क्या है वजह? देखें आंकड़े

भारत में भेड़ के मीट की मांग में पिछले 10 वर्षों में 250% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. कई राज्यों में भेड़ के मीट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. खासकर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भेड़ का मीट बाजार में बकरों के मीट यानी मटन को पीछे छोड़ रहा है.

Advertisement
X
भारत में तेजी से बढ़ रहा है भेड़ पालन (फाइल फोटो-ITG)
भारत में तेजी से बढ़ रहा है भेड़ पालन (फाइल फोटो-ITG)

आमतौर पर बाजार में भेड़ों की तुलना में बकरे का मीट ही दिखाई देता है. बकरीद (ईद-उल-अज़्हा) के मौके पर तो कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त ही सबसे ज्यादा होती है. जब भी मीट की बात होती है तो पहला नंबर बकरे का ही आता है. उसके बाद अगर कोई और विकल्प पूछा जाए तो जवाब मिलता है चिकन.

दरअसल, पूरे देश में सबसे ज्यादा चिकन ही खाया जाता है. यह सस्ता, आसानी से उपलब्ध और हर मौसम में मिलने वाला मीट है. लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि बकरों को पीछे छोड़ते हुए बाजार में भेड़ के मीट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. 

देश के कई राज्य ऐसे हैं जो अपनी घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए दूसरे राज्यों से भेड़ें खरीद रहे हैं. 10 साल में ही भेड़ के मीट की डिमांड में 250 फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसी के चलते भेड़ पालन भी तेजी से बढ़ रहा है. सरकार भी भेड़ों के मीट की डिमांड को देखते हुए विदेशों से ऐसी नस्ल मंगा रही है, जिनकी ग्रोथ तेजी से होती है. कुल मिलाकर स्वाद के बाजार में भेड़ें बकरों पर भारी पड़ रही हैं.

Advertisement

देश के पांच राज्य ऐसे हैं जहां मीट बाजार में भेड़ों की मांग ज्यादा है.  बढ़ती डिमांड के बारे में फूड एक्सपर्ट का कहना है कि भेड़ के मीट में होने वाले फैट के चलते बिरयानी टेस्टी बनती है. इसीलिए भेड़ के मीट को ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

इन राज्यों में भेड़ के मीट की डिमांंड बढ़ी है

राज्य का नाम साल 2014-15 में कितना मीट खाया गया साल 2024-25 में कितना मीट खाया गया
आंध्र प्रदेश  2 लाख टन 4.18 लाख टन
कर्नाटक 29 हजार टन 1.65 लाख टन
तमिलनाडु 35 हजार टन 62 हजार टन
राजस्थान 39 हजार टन 57 हजार टन
जम्मू-कश्मीर 19 हजार टन 23 हजार टन

देश में मीट उत्पादन के आंकड़े 

2014-15 में देश में मीट के लिए काटी गईं भेड़ों की संख्या 3.23 करोड़. 
2024-25 में देश में मीट के लिए काटी गईं भेड़ों की संख्या 8.31 करोड़. 
2014-15 में देश में मीट के लिए काटे गए बकरों की संख्या 8.81 करोड़. 
2024-25 में देश में मीट के लिए काटे गए बकरों की संख्या 13.45 करोड़. 
2014-15 में देश में भेड़ का 4.31 लाख टन मीट उत्पादन हुआ था.  
2024-25 में देश में भेड़ का 11.86 लाख टन मीट उत्पादन हुआ था.  
2024-25 में देश में सभी तरह के मीट का कुल उत्पादन 1.05 करोड़ टन हुआ था. 
2024-25 में कुल मीट उत्पादन में चिकन की हिस्सेदारी 49 फीसद की है.
2024-25 में कुल मीट उत्पादन में भेड़ की हिस्सेदारी 11.29 फीसद की है.
2024-25 में कुल मीट उत्पादन में बकरे की हिस्सेदारी 15.06 फीसद की है. 
2024-25 में कुल मीट उत्पादन में भैंस की हिस्सेदारी 18.42 फीसद की है. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement