scorecardresearch
 

Success Story: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी छोड़ बन गया किसान! अब गुलाब उगाकर कर रहा लाखों की कमाई

खेती-किसानी को ज्यादातर लोग घाटे का सौदा मानते हैं, लेकिन कोटा के कपिल ने अपनी 17 लाख की नौकरी छोड़ खेती-किसानी का रुख किया. उनका ये फैसला उनके लिए काफी अच्छा भी साबित हुआ. आइए जानते हैं क्यों लाखों की नौकरी छोड़ कपिल ने शुरू की गुलाब की खेती.

Advertisement
X
17 लाख की नौकरी छोड़ कपिल कर रहे गुलाब की खेती
17 लाख की नौकरी छोड़ कपिल कर रहे गुलाब की खेती

राजस्थान के कोटा के रहने वाले कपिल जैन ने एमबीए की पढ़ाई पुणे से की और उसके बाद वह एक मल्टीनेशनल कंपनी एशियन पेंट्स में बतौर मैनेजर काम करने लगे और उनका सालाना पैकेज 17  लाख  रुपये था. कपिल 5 साल पहले मुंबई शहर की चकाचौंध छोड़कर वापस अपने घर लौट आए और उन्होंने यहां पर गुलाब की खेती करने का मन बनाया. कपिल जैन की उम्र महज 38 वर्ष है और वह कोटा के महावीर नगर क्षेत्र में रहते हैं. उनका गांव बनियानी है ,जहां पर उनके पिता खेती करते थे. 

17 लाख का सालाना पैकेज
शुरुआत में कपिल ने गांव में ही पढ़ाई की और दसवीं कक्षा के बाद उन्होंने कोटा में पढ़ाई की. 12वीं पास करने के बाद वह जयपुर चले गए और वहां पर ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन के बाद कपिल ने 2006 में पुणे से एमबीए किया उसके बाद कपिल को कैंपस इंटरव्यू में एशियन पेंट्स कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी मिल गई और उनका 17 लाख रुपये का सालाना पैकेज था. कपिल की शादी भी सन 2012 में हो गई और वह परिवार के साथ मुंबई में ही रह रहे थे. जब कपिल की पत्नी की नौकरी कोटा के ग्रामीण बैंक में लगी तो 2018 में कपिल मुंबई की नौकरी छोड़कर कोटा आ गए और खेती करने का प्लान बनाया. इनके पिता की गांव में 40 बीघा जमीन थी .कपिल ने बताया कि उनका गांव बनियानी कोटा से 35 किलोमीटर दूर था और वह रोजाना अपने खेत में जाकर कुछ नया करने की सोचते, फिर उसके बाद इनके एक रिश्तेदार जो कि रिटायर्ड सीनियर साइंटिस्ट है उन्होंने कपिल को मार्गदर्शन दिया. कपिल खेती करना चाहते थे लेकिन उनके चाचा ने कहा खेती में फसल खराब होने की संभावना रहती है ,इसलिए कुछ ऐसा करो जिसमें फसल ज्यादा खराब नहीं हो. 

Advertisement
कपिल कर रहे गुलाब की खेती
कपिल कर रहे गुलाब की खेती

लगाई गुलाब जल की फैक्ट्री
चाचा से प्रेरणा लेकर कपिल ने गुलाब जल का प्लांट लगाने की योजना बनाई और चार-पांच महीने में ही गुलाब जल प्लांट की जानकारी प्राप्त कर 2018 में कोटा में ही किराए की फैक्ट्री में गुलाब जल का प्लांट लगा लिया और इसके लिए वह किसानों से गुलाब खरीदते और गुलाब जल तैयार करते थे, लेकिन शादी के सीजन में गुलाब के रेट बहुत ज्यादा हो जाने के कारण गुलाब की ज्यादा कीमत देनी पड़ती थी. ऐसे में उनके उत्पादन पर असर पड़ता. इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने खेत में गुलाब की खेती करने की योजना बनाई और अपने गांव की 3 बीघा जमीन पर 2019 में गुलाब  की खेती शुरू कर दी.

गुलाब जल की फैक्ट्री
गुलाब जल की फैक्ट्री

कपिल कर रहे ऑनलाइन बिजनेस
उन्होंने अपने गुलाब जल वाले प्लांट को भी अपने खेत पर ही लगा दिया. 4 साल से लगातार गुलाब की पैदावार कर रहे हैं और गुलाब जल तैयार कर रहे हैं. इससे उनका सालाना टर्नओवर 15 लाख है. कोरोना के संकट काल के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसके बाद गुलाब की पत्तियों को सुखाने के लिए ड्रायर लगवाया और सूखी पत्तियों का काम शुरू किया. अभी कपिल जैन अपने 9 बीघा में गुलाब की खेती कर रहे हैं .अब कपिल जैन के पास तीन ड्रायर हैं और कपिल ऑनलाइन भी अपना व्यापार करते हैं. वो ऑनलाइन आर्डर लेते हैं. उनका माल देश के कई शहरों में जाता है .

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement