अगर आप घर पर ही शुद्ध, ताजी और पौष्टिक सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो मार्च के महीने में लौकी एक बेहतरीन विकल्प है. लौकी पानी और धूप दोनों पसंद करती है, जो घर के छोटे बगीचे, छत पर गमलों में भी आसानी से उगाई जा सकती है. लौकी न सिर्फ आसानी से उगती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. अब नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन (NSC) ने अपनी खास हाइब्रिड PH-3 वैरायटी के बीज लॉन्च किए हैं, जिनसे आप घर में ही आसानी से बढ़िया लौकी उगा सकते हैं.
PH-3 वैरायटी की खासियतें क्या हैं?
NSC की PH-3 हाइब्रिड लौकी की वैरायटी की खास बात ये है कि यह जल्दी पकने वाली फसल होती है. यानी बोने के करीब 50-55 दिनों में पहली लौकी तोड़ने लायक हो जाती है. यह देखने में आकर्षक और लंबी होती है. हर लौकी का औसत वजन लगभग 1 किलो तक होता है. यह वसंत-गर्मी (स्प्रिंग-स्मर) और खरीफ दोनों सीजन में उगाई जा सकती है और अच्छी पैदावार देती है. अच्छी देखभाल से एक हेक्टेयर में 400-470 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है.
कहां से खरीदें NSC PH-3 के बीज?
नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लौकी के हाइब्रिड PH-3 वैरायटी के बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है. NSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इसकी जानकारी दी है. NSC ऑनलाइन स्टोर पर 50 ग्राम बीज का पैकेट आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. जिसकी कीमत सिर्फ 100 रुपये है.
कैसे बोएं और उगाएं?