scorecardresearch
 

बाढ़ से बर्बाद हुई धान की फसल, सरकार दे रही दोबारा रोपाई की सलाह, क्यों राजी नहीं किसान

हरियाणा में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. यहां के खेतों में अभी भी पानी लगा हुआ है. इसके चलते रोपी गई धान की फसल बर्बाद हो गई है. सरकार अब किसानों को दोबारा धान की रोपाई करने की सलाह दे रही है.

Advertisement
X
Paddy farming
Paddy farming

मॉनसून की ये बारिश कई राज्यों के लिए तबाही लाई. खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ा. खेतों में कुछ दिनों पहले रोपी गई धान की फसलें भी बाढ़ में बर्बाद हो गई. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी धान की रोपाई को भारी नुकसान हुआ. सरकार दावा कर रही है कि धान की फसलें दोबारा लगाई जा सकती है. हालांकि, किसानों का कहना है कि सरकार के ये दावे खोखले हैं.

खेतों में अभी भी लगा हुआ है पानी

कुरुक्षेत्र के किसानों का कहना है कि अभी भी खेतों में 3 से 4 फीट पानी खड़ा है. पानी निकलने के बाद दोबारा खेत तैयार करने में कम से कम 15 से 20 दिन लगेंगे. उसके बाद पौध तैयार करने में महीना लगेगा. कुल मिलाकर ये बात सामने आती है किसानों को अभी भी तकरीबन डेढ़ महीने धान लगाने में लग जाएंगे.

धान की देरी से बुवाई के चलते रबी फसलों को होगा नुकसान

ऐसे में अगर किसान धान लगाता  भी है तो उसे प्रति एकड़ 15 से 20 हजार रुपए  खर्च करना पड़ेगा. देरी से धान की बुवाई की है तो उसके पकने में भी वक्त लगेगा. फिर रबी फसलों की बुवाई में भी देरी होगी. इसका नुकसान रबी फसलों की उपज पर पड़ेगा.

सरकार से मुआवजे की मांग

Advertisement

किसानों के मुताबिक उनके लिए बेहतर यही है कि वो इस सीजन खेत को खाली ही छोड़ दें. सरकार उन्हें अगले 6 महीने तक अपना परिवार चलाने के लिए और फसल लगाने के लिए मुआवजा दे ताकि उनके सामने जीवनयापन के लिए संकट नहीं खड़ा हो.

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से फसलों को नुकसान

बता दें जुलाई के शुरुआती हफ्तों में खूब जोरदार बारिश दर्ज की गई. हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान दर्ज किया गया है.

 

Advertisement
Advertisement