डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर अमेरिकी कमांडर जल्द ब्रीफ करेंगे. सैंटकॉम प्रमुख ब्रेड कूपर ‘शॉर्ट और प्रभावी’ स्ट्राइक प्लान पेश करेंगे. अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण, नौसैनिक नाकाबंदी और ईरानी ढांचे पर कार्रवाई जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है. पेंटागन ने ईरानी जवाबी हमले की आशंका भी जताई है.