ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिका में रक्षा बजट को करीब डेढ़ ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा सकते हैं. हालांकि अमेरिका में विपक्ष और कई संगठनों ने इतने बड़े रक्षा बजट का विरोध शुरू कर दिया है. आलोचकों का कहना है कि युद्ध की तैयारी के बजाय घरेलू आर्थिक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए.