अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, क्वेटा की 12वीं कोर और अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनसे भारी नुकसान पहुंचा. तालिबान के अनुसार पाकिस्तान ने पहले काबुल और बगराम एयरबेस को निशाना बनाया था. इस प्रतिक्रिया में तालिबान ने संयुक्त सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिससे पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा.