जापान में भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी इलाकों के कई शहर पूरी तरह बर्फ से दब गए हैं. एओमोरी और सप्पोरो जैसे शहरों में बर्फ हटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चार फुट से अधिक बर्फ ने जीवन को बहुत कठिन बना दिया है. चार दशकों में यह सबसे भारी बर्फबारी मानी जा रही है, जिसमें अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं.