स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का मामला अमेरिका के लिए बेहद संवेदनशील और प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय बन गया है. यदि यह क्षेत्र जल्द नहीं खुला, तो विश्वभर का दबाव सीधे अमेरिका पर बढ़ना शुरू हो जाएगा. तेल की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी और गैस की कमी से पूरी दुनिया को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालाँकि, अमेरिका के कदम उठाने से पहले ही ईरान ने इस क्षेत्र में जंग की तैयारी शुरू कर दी है और समुद्र में बारूद बिछाने का काम तेज कर दिया है.