scorecardresearch
 

अमेरिका के मियामी बीच पर बोट में धमाका, 11 लोग घायल

फायर रेस्क्यू सर्विसेज का कहना है कि उन्हें स्थानीय समयानुसार 12.48 बजे हॉलओवर सैंडबार इलाके में संभावित विस्फोट की खबर मिली. इस खबर के बाद फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और यूएस कोस्ट गार्ड भी तुरंत मौके पर पहुंचे.

Advertisement
X
अमेरिका के मियामी में संभावित गैस लीक से विस्फोट. (Photo: प्रतीकात्मक तस्वीर.)
अमेरिका के मियामी में संभावित गैस लीक से विस्फोट. (Photo: प्रतीकात्मक तस्वीर.)

अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल हॉलओवर सैंडबार पर एक बोट में विस्फोट की खबर है. बताया जा रहा है कि बोट से गैस लीक होने के बाद विस्फोट हुआ है.

फायर रेस्क्यू सर्विसेज का कहना है कि उन्हें स्थानीय समयानुसार 12.48 बजे हॉलओवर सैंडबार इलाके में संभावित विस्फोट की खबर मिली. इस खबर के बाद फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और यूएस कोस्ट गार्ड भी तुरंत मौके पर पहुंचे.

इस मामले में 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, एक शख्स ने गैस लीक को विस्फोट की वजह बताया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement