scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War LIVE: सीजफायर या इजरायल के जरिए जंग, अमेरिका को एक चुनना होगा... ईरान ने साफ कर दी लकीर

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 अप्रैल 2026, 8:07 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों से शुरू हुई महाजंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ समय के लिए सीजफायर का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि बातचीत से कोई हल निकल पाता है या नहीं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता के लिए एक नेगोशिएशन टीम को पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है.

US President Trump US President Trump

US-Israel-Iran War Latest Updates & LIVE News: एक महीने से अधिक समय से जारी जंग में सीजफायर की बात जरूर सामने आई है, लेकिन युद्ध को रोकना अब भी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. सीजफायर के बाद भी हमलों की खबरें आती रही हैं. इस बीच व्हाइट हाउस सैन्य दबाव से हटकर अब कूटनीति की ओर कदम बढ़ा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक उच्च-स्तरीय टीम को ईरान के साथ शांति वार्ता करने के लिए पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है.

प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लीविट ने बताया कि ट्रंप चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तेल टैंकरों और अन्य जहाजों के लिए बिना किसी पाबंदी के खुला रहे.

मिडिल-ईस्ट जंग से जुड़े छोड़े-बड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

8:07 AM (5 सेकंड पहले)

Middle East Ceasefire: रेजा पहलवी का ट्रंप पर पलटवार

Posted by :- Dheeraj

ईरान के पूर्व शासक के बेटे और निर्वासित राजकुमार रेजा पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि ईरान का शासन बदल चुका है. पहलवी ने 'X' पर लिखा कि अली खामेनेई भले ही मर चुके हों, लेकिन ईरान का शासन अब भी वही है क्योंकि इसका 'DNA' नहीं बदल सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि यह शासन अब भी पड़ोसियों पर रॉकेट दाग रहा है और अपने ही देश में इंटरनेट बंद करके जनता को बंधक बनाए हुए है.
 

7:32 AM (34 मिनट पहले)

सीजफायर के बाद इजरायली बमबारी, लेबनान में अब तक 254 मौतें

Posted by :- Dheeraj

सीजफायर के महज एक दिन बाद ही हालात फिर बिगड़ गए हैं. इजरायली सेना (IDF) ने लेबनान के कई इलाकों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा 254 तक पहुंच गया है. अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च से शुरू हुए इस ऑपरेशन में अब तक कुल 1,534 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

7:05 AM (एक घंटा पहले)

सीजफायर या जंग? ईरान ने अमेरिका के सामने रखी सीधी शर्त

Posted by :- Dheeraj

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कह दिया है कि अमेरिका दोहरा खेल बंद करे. उन्होंने कहा कि अमेरिका को या तो सीजफायर चुनना होगा या फिर इजरायल के जरिए जंग. दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं. अराघची ने जोर देकर कहा कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और पूरी दुनिया देख रही है.

6:58 AM (एक घंटा पहले)

इजरायली हमले से लेबनान में 250 से ज्यादा लोगों की मौत

Posted by :- Aman

 

Advertisement
6:50 AM (एक घंटा पहले)

Middle East War: सीजफायर के बीच फिर चले रॉकेट

Posted by :- Dheeraj

इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच की शांति डगमगाती दिख रही है. हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि इजरायल ने सीजफायर की शर्तें तोड़ीं, जिसके जवाब में उन्होंने उत्तरी इजरायल को निशाना बनाकर रॉकेट दागे हैं. हालात बिगड़ने की आशंका बनी हुई है.

6:18 AM (एक घंटा पहले)

हमले के चलते पत्रकारों की मौत

Posted by :- Aman

बुधवार को अल जजीरा के एक संवाददाता की गाजा में इज़रायली हमलों में मौत हो गई, जैसा कि नेटवर्क और वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया. इसके अलावा दो लेबनानी पत्रकारों की मौत की खबर सामने आई है. 

5:42 AM (2 घंटे पहले)

जब हमें नाटो की ज़रूरत थी, तब वे मौजूद नहीं थे: व्हाइट हाउस

Posted by :- Aman

नाटो के प्रवक्ता Mark Rutte ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. Rutte ने एक मजबूत और अधिक न्यायसंगत गठबंधन बनाने के लिए सहयोगियों द्वारा निरंतर प्रयास जारी रखने के महत्व पर जोर दिया.

वहीं, व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “जब हमें नाटो की ज़रूरत थी, तब वे मौजूद नहीं थे, और अगर हमें उनकी फिर से ज़रूरत पड़ी, तब भी वे मौजूद नहीं होंगे. ग्रीनलैंड को याद रखें, वह बड़ा, अव्यवस्थित, बर्फ का टुकड़ा."

 

 

5:18 AM (2 घंटे पहले)

लेबनान में इजरायली हमले, 250 लोगों की मौत

Posted by :- Aman

पिछले महीने हिज़्बुल्लाह के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से इज़रायल ने लेबनान पर अपने सबसे भारी हमले किए. बुधवार को हुए इन हमलों में 250 से अधिक लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. इन हमलों ने क्षेत्रीय युद्धविराम प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि लेबनान में युद्धविराम उनके देश और अमेरिका के बीच हुए समझौते की एक अहम शर्त है. Reuters के मुताबिक, बुधवार को बेरूत में लगातार कम से कम 5 बड़े धमाके हुए हैं. 

5:13 AM (2 घंटे पहले)

पाकिस्तान पर डाला गया था सीजफायर कराने का दबाव

Posted by :- Aman

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने खुद को शांति स्थापित करने वाले देश के रूप में पेश कर रहा है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान पर ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम कराने के लिए दबाव डाला.

यह भी पढ़ें: ईरान को दी डेडलाइन खत्म होने से पहले क्या अमेरिका ने डाला पाकिस्तान पर सीजफायर का दबाव?

Advertisement
4:11 AM (3 घंटे पहले)

सीजफायर के बाद भी इजरायली हमले जारी

Posted by :- Aman

सीजफायर के ऐलान के बाद भी इजरायल के लेबनान पर हमले जारी हैं. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान–अमेरिका युद्धविराम की शर्तें बिल्कुल स्पष्ट और साफ हैं. अमेरिका को एक विकल्प चुनना होगा. या तो युद्धविराम, या फिर इजरायल के जरिए जारी युद्ध, दोनों एक साथ नहीं चल सकते.

अराघची ने कहा कि दुनिया लेबनान में हो रहे नरसंहार को देख रही है. अब फैसला अमेरिका के हाथ में है.

यह भी पढ़ें: युद्धविराम बेअसर! लेबनान में इजरायली हमले जारी... क्या अमे‍र‍िका-ईरान सीजफायर में 'कांटा' बन गया इजरायल?

3:00 AM (5 घंटे पहले)

क्या युद्धविराम अमेरिका की मजबूरी है?

Posted by :- Aman

 

2:51 AM (5 घंटे पहले)

इजरायली हमलों में 182 लोगों की मौत

Posted by :- Aman

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में 182 लोगों की मौत हुई है. यह इज़रायल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है.

2:46 AM (5 घंटे पहले)

इजरायली हमलों की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा

Posted by :- Aman

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि सैकड़ों लोगों, जिनमें आम नागरिक भी शामिल हैं, उनके मारे जाने और घायल होने की खबरें बेहद भयावह हैं. यह घटनाक्रम ईरान के साथ हुए युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद सामने आया.

2:36 AM (5 घंटे पहले)

सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं: नेतन्याहू

Posted by :- Aman

 

Advertisement
2:34 AM (5 घंटे पहले)

होर्मुज बिना रोक-टोक खोला जाए, ट्रंप की मांग

Posted by :- Aman

प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लीविट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तेल टैंकरों और अन्य जहाजों के लिए बिना किसी रोक-टोक के खुला रहे. यहां तक कि बिना किसी टोल के भी. लीविट ने कहा कि ट्रंप की तत्काल प्राथमिकता है कि होर्मुज को बिना किसी तरह की पाबंदी के फिर से खोला जाए.

2:29 AM (5 घंटे पहले)

नेगोशिएशन के लिए पाकिस्तान भेजेंगे ट्रंप अपनी टीम

Posted by :- Aman

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक उच्च-स्तरीय टीम को पाकिस्तान भेजने का फैसला लिया है. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लीविट ने जानकारी दी है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ बातचीत के लिए नेगोशिएशन टीम भेज रहा है.

Advertisement
Advertisement