scorecardresearch
 

रूस: मॉस्को के हॉस्टल में भीषण आग, चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाते दिखे लोग - VIDEO

मॉस्को में एक हॉस्टल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगभग 80 वर्ग मीटर में फैली, जिससे कई लोगों को चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदकर बचना पड़ा. लोग रस्सी बनाकर नीचे उतरने और गद्दों पर छलांग लगाने लगे. इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हुए.

Advertisement
X
मॉस्को हॉस्टल में आग लगने पर चौथी मंजिल से कूदते दिखे मेहमान (Photo: X/@RT_com)
मॉस्को हॉस्टल में आग लगने पर चौथी मंजिल से कूदते दिखे मेहमान (Photo: X/@RT_com)

रूस की राजधानी मॉस्को स्थित एक हॉस्टल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह आग लगभग 80 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गया, जिससे हॉस्टल में मौजूद मेहमानों के लिए अपनी जान बचाना चुनौती बन गई. आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई लोगों को चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदना पड़ा.

घटना के दौरान कई लोगों ने स रस्सी बनाने के लिए चादरों को आपस में बांधा और उससे नीचे उतरने की कोशिश की. वहीं कुछ लोग नीचे बिछाए गए गद्दों पर छलांग लगाते हुए नजर आए. 

इस डरावने हादसे में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. धुआं और आग की तेज लपटों के बीच लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए किसी भी तरह बाहर निकलने का प्रयास किया.

ऊंचाई से कूदने और भागदौड़ के कारण कम से कम छह लोग घायल हुए हैं. घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, आग लगने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन करेंगे शांति वार्ता, जेलेंस्की ने जताई युद्ध खत्म होने की उम्मीद

Advertisement

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, आग किसी तकनीकी खराबी या अलाव से शुरू हुई हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. हॉस्टल में मौजूद अन्य मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Advertisement
Advertisement