scorecardresearch
 

मलेशियाई यूनिवर्सिटी ने हिंदुओं को बताया 'गंदा', भारतीय मूल के लोगों ने किया विरोध

UTM यूनिवर्सिटी के टीचिंग मॉड्यूल में हिंदुओं को गंदा बताते हुए कहा गया है कि वे मोक्ष के लिए अपने शरीर में गंदगी लगाए रहते हैं

Advertisement
X

मलेशिया की एक नामी यूनिवर्सिटी ने भारत में रहने वाले हिंदुओं को गंदा और अस्वच्छ बताया है, जिससे इस मुस्लिम बहुत देश में अल्पसंख्यक कम्युनिटी के लोगों में नाराजगी है. यूनिवर्सिटी ने अपने नए टीचिंग मॉड्यूल में यह बातें लिखीं हैं और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया है.

UTM यूनिवर्सिटी के टीचिंग मॉड्यूल में हिंदुओं को गंदा बताते हुए कहा गया है कि वे मोक्ष के लिए अपने शरीर में गंदगी लगाए रहते हैं. इस मामले में डिप्टी एजुकेशन मिनिस्टर पी. कमलनाथन ने आपत्ति जताई तो यूनिवर्सिटी ने आश्वसन दिया कि वह इसका रिव्यू करेगी.

अधिकारियों ने कहा- फिर नहीं होगी गलती
कमलनाथन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मैंने UTM के वाइस चांसलर से बात की है और उन्हें इस गलती से रूबरू कराया है.' मामला गरमाया तो यूनिवर्सिटी के दूसरे अधिकारियों ने भी ऐसी गलती दोबारा न होने की बात कही है.

Advertisement

सिखों को भी गलत ढंग से पेश किया
मंत्री ने कहा कि मॉडयूल को जानबूझकर गलत बनाया गया था. इसमें हिंदुओं के अलावा सिखों को भी गलत तरीके से पेश किया गया था. उन्होंने हिंदुओं से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement