scorecardresearch
 
प्रेमिका को चाहने वाले का दिल निकालकर खा गया

आपने सुनी है न वो कहावत, न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी! कुछ इसी तर्ज पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाहने वाले का दिल निकालकर खा लिया ताकि वह उसे अपना दिल न दे सके! यह हैरतअंगेज घटना दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के गुगलेतु शहर में हुई है.

Advertisement
X
Symbolic photo

बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने एक प्रेमिका के साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को छुरा मारकर उसका दिल निकाल लिया और उसे कांटे-छुरी की मदद से खा गया. मामले की केंद्र में जो महिला है उसने बताया कि वह अपने एक प्रेमी के साथ उसके घर पर थी कि उसी समय उसका पुराना प्रेमी आया. उस महिला ने उसे पैसे दिए ताकि वह खाना खा ले और शराब पी ले. पैसे देकर महिला वहां से चली गई. थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो उसने वहां भयानक दृश्य देखा. उसने देखा कि उसके पुराने प्रेमी ने उसके वर्तमान प्रेमी को मार दिया है और उसके दिल को निकाल कर खा रहा है. भयभीत महिला ने तुरंत पुलिस को बुलाया.

महिला के पड़ोसियों ने खिड़की से उसे आवाज देकर समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था. पुलिस वाले जब वहां पहुंचे तो वह भयानक दृश्य देखकर डर गए. उन्हें और भी पुलिस बुलानी पड़ी. मौके पर गए एक पुलिस वाले ने कहा कि आप उस कमरे में कैसे जा सकते हैं जहां एक आदमी किसी आदमी का दिल निकालकर खा रहा हो? पुलिस ने अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर दिया. उस पर अब कार्रवाई होगी.

Advertisement
Advertisement