scorecardresearch
 

इजरायल का बड़ा एक्शन, हिजबुल्लाह के एक और बड़े कमांडर की मौत

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर एरस्ट्राइक की. इन एयरस्ट्राइक में हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर की मौत हो गई. इस कमांडर का नाम सामी अब्दुल्ला उर्फ अबू तालेब है.

Advertisement
X
सामी अब्दुल्ला उर्फ अबू तालेब
सामी अब्दुल्ला उर्फ अबू तालेब

दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह (Hezbollah) के एक बड़े कमांडर को मार गिराया गया है. खुद हिजबुल्लाह ने इसकी पुष्टि की है.    

ये हमला दक्षिणी लेबनान में Jouaiyya और Abdullah में किए गए. इन एयरस्ट्राइक में हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर की मौत हुई है. इस कमांडर का नाम सामी अब्दुल्ला उर्फ अबू तालेब है, जिसका जन्म 1969 में हुआ था. 

लेबनान की सेना से जुड़े सूत्र ने बताया कि इजरायल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से इसमें सामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. वह दक्षिणी लेबनान में क्षेत्रीय प्रभारी था. 

बता दें कि पिछले साल 7 अक्टबूर को फिलिस्तीन के हथियारबंद संगठन हमास ने इजरायल पर हमला कर 1200 लोग को मार डाला था, जबकि 252 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गया था. इसके बाद हमास आधे से ज्यादा बंधकों को छोड़ चुका है, लेकिन अभी भी इसके कैद में करीब 124 इजरायली नागरिक हैं. हमास का कहना है कि जब तक इजरायल गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई खत्म कर वापस नहीं लौट जाता वो बंधकों को नहीं छोड़ेगा.

Advertisement

वहीं इसके जवाब में इजरायल अब तक 35 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों को गाजा और वेस्ट बैंक में मार चुका है. इजरायल चाहता है कि हमास पहले बंधकों को छोड़े जिसके बाद वो गाजा छोड़ने पर विचार करेंगे. हाल ही में हमास ने इजरायल को गाजा में युद्धविराम के लिए प्रस्ताव भी दिया था, जिसे इजरायल ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उसका आरोप है कि हमास अपनी शर्तों पर युद्ध विराम चाहता है, जो उसे बिल्कुल मंजूर नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement