scorecardresearch
 

'हमें बताए बिना ईरान से बाहर जाने की न करें कोशिश', भारतीय दूतावास की नागरिकों को एडवाइजरी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है. इसमें नागरिकों से कहा गया है कि वे दूतावास से समन्वय किए बिना ईरान के किसी भी लैंड बॉर्डर की ओर यात्रा न करें. आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास से हेल्पलाइन नंबरों और ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement
X
अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद तेहरान के ऊपर उठता धुआं. (Photo: AFP)
अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद तेहरान के ऊपर उठता धुआं. (Photo: AFP)

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि भारतीय नागरिक दूतावास से बिना पूर्व समन्वय किए ईरान की किसी भी स्थलीय सीमा (लैंड बॉर्डर) की ओर यात्रा न करें. एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश ईरान से बाहर जाने के लिए लैंड बॉर्डर की ओर जाना आवश्यक हो, तो उससे पहले दूतावास से स्पष्ट मार्गदर्शन और अनुमति लेना जरूरी है. 

भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी है कि बिना पूर्व सूचना और समन्वय के ईरान के सीमा क्षेत्रों की ओर जाने से भारतीय नागरिकों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति ईरान की सीमा पार कर लेता है और संबंधित तीसरे देश में प्रवेश नहीं कर पाता, तो उस स्थिति में दूतावास की ओर से सहायता उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा. इसलिए भारतीय नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने और दूतावास के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

भारतीय दूतावास ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा से पहले सभी आवश्यक जानकारी और औपचारिकताएं पूरी करना बेहद जरूरी है. साथ ही भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं की जानकारी दूतावास के साथ साझा करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें. भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए तेहरान स्थित दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.

Advertisement

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109 और +98 9932179359. इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है. दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में cons.tehran@mea.gov.in पर संपर्क करें. भारतीय दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि वह ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement