scorecardresearch
 

'बदला लेना पसंद है...' लड़की ने धोखेबाज बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए किया ये काम

लड़की ने अपनी एक होर्डिंग एक्स-बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट के बाहर लगवा दी. इसको लेकर वह कहती हैं कि मैंने ये इसलिए लगवाई ताकि मेरा चेहरा देखकर उसे याद रहे कि उसने क्या खोया है. एक्स-बॉयफ्रेंड और उसकी नई गर्लफ्रेंड मुझे हर दिन होर्डिंग में देखेंगे. लड़की ने एक्स को धोखेबाज बताया है.

Advertisement
X
लड़की ने एक्स-बॉयफ्रेंड के घर के बाहर लगवाई अपनी होर्डिंग (फोटो- Izza Roze)
लड़की ने एक्स-बॉयफ्रेंड के घर के बाहर लगवाई अपनी होर्डिंग (फोटो- Izza Roze)

25 साल की एक लड़की ने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. लड़की ने अपनी तस्वीर छपी होर्डिंग एक्स-बॉयफ्रेंड के घर के बाहर लगवा दी. लड़की का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि एक्स-बॉयफ्रेंड और उसकी नई गर्लफ्रेंड मुझे हर दिन देख सकें. 

द मिरर के मुताबिक, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाली इस लड़की का नाम इज्जा रोज़ (Izza Roze) है. इज्जा पेशे से सिंगर हैं. हाल ही में उनका एक सॉन्ग रिलीज हुआ. इसके प्रमोशन के लिए शहर भर में उनके होर्डिंग्स लगे. लेकिन एक होर्डिंग को उन्होंने अपनी मर्जी से लगवाया. 

इज्जा ने अपनी एक होर्डिंग एक्स-बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट के बाहर लगवा दी. इसको लेकर वह कहती हैं कि मैंने ये इसलिए लगवाई ताकि मेरा चेहरा देखकर उसे याद रहे कि उसने क्या खोया है. एक्स-बॉयफ्रेंड और उसकी नई गर्लफ्रेंड मुझे हर दिन होर्डिंग में देखेंगे. 

इज्जा रोज़ (Izza Roze)

इज्जा रोज़ ने इस होर्डिंग के नीचे खड़े होकर एक वीडियो भी टिकटॉक पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि 'बदला लेना अच्छा लगता है.' हालांकि, उन्हें यह नहीं पता है कि एक्स-बॉयफ्रेंड की इसपर क्या प्रतिक्रिया रही. 

Advertisement
Izza Roze

सिंगर इज्जा ने कहा- 'मुझे लगता है कि जब आपका दिल टूट जाता है तो आप सिर्फ बदला लेना चाहते हैं और यह दिखाना चाहते हैं कि आप बेहतर कर रहे हैं. मैं चाहती थी कि जिस व्यक्ति ने मेरे साथ गलत किया, वह मेरा चेहरा देखे और पछताए कि उसने क्या खो दिया है. मैं अपने करियर में अच्छा कर रही हूं.'

इज्जा कहती हैं कि कोई भी मुझे नीचे नहीं गिरा सकता है. मैं आगे बढ़ते रहूंगी. मुझे परवाह नहीं है कि मेरा धोखेबाज बॉयफ्रेंड मेरे बारे में अब क्या सोचता है. इतने लंबे समय तक मैंने उसकी परवाह कि मगर अब वह मेरे संपर्क में नहीं है. 

Zomato डिलिवरी बॉय जब बीच रास्ते डांस करने लगा डांस, देखें वीड‍ियो

Advertisement
Advertisement