scorecardresearch
 

खाने की तलाश में खेत की फेंसिंग पर चढ़ा हाथी, करंट लगने से हुई मौत

थाईलैंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां पर करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई. ऐसा बताया जा रहा है कि हाथी भूखा था और खाने की तलाश में आम के फार्म हाउस में पहुंच गया था.

Advertisement
X
Representative image. (Credit: AFP)
Representative image. (Credit: AFP)

  • भूखे हाथी की करंट लगने से हुई मौत
  • आम के बाग पर लगाए थे बिजली के तार

थाईलैंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां पर खाने की तलाश में भटक रहे एक हाथी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपने आम के फार्म को जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ बिजली के तार लगाए थे. जिसके पास यह हाथी 5 जून को मरा मिला. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस हाथी की मौत करंट लगने से हुई है.

थाईलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन विभाग के अफसरों का कहना कि यह हाथी भूखा था और खाने की तलाश में यहां आया था. जिसकी करंट लगने से मौत हुई. शनिवार को पार्क रेंजर्स ने हाथी को देखा तो वन विभाग के लोगों को जानकारी दी. जांच में पाया गया कि उसके शरीर पर जलने के निशान थे. जिसके बाद फार्म के मालिक ने भी ये माना कि उन्होंने बिजली के तार लगाकर करंट छोड़ा था. लेकिन हाथी यहां कैसे आया और उसे करंट कब लगा, इसकी जानकारी उसके पास नहीं है.

Advertisement

करंट लगने से हाथी की मौत

हाथी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद उसकी मौत की असली वजह सामने आएगी. खेतों में काम करने वाले लोगों का कहना है कि यहां पर जंगली जानवर काफी नुकसान करते हैं. जिसकी वजह से यह बिजली के तार लगाए रखते हैं.

सूंड में लगा था करंट

देश में एक गर्भवती हाथिनी की मौत से हंगामा मचा हुआ है. हथिनी ने पटाखों से भरे अनानास खान लिए थे. जिसके बाद पानी में खड़े-खड़े उसकी मौत हो गई थी. इस मामले की जांच चल रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि किसान ने जंगली जानवरों को भगाने के लिए रखे थे. जिसे हथिनी ने खा लिया था और उसका मुंह और सूंड जल गए थे.

Advertisement
Advertisement