scorecardresearch
 

'यह घटना मुझे ईरान जंग जीतने से नहीं रोक पाएगी', फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला बयान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोलीबारी के बाद बयान जारी कर अपनी और पूरी कैबिनेट की सुरक्षा की पुष्टि की है. उन्होंने सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि शूटर पकड़ा जा चुका है. ट्रंप ने घोषणा की है कि यह कार्यक्रम अगले 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाएगा.

Advertisement
X
ट्रंप ने कहा कि घटना के दौरान सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाई (Photo- AP)
ट्रंप ने कहा कि घटना के दौरान सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाई (Photo- AP)

'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित किया और कहा कि वो सुरक्षित हैं. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया. ट्रंप ने कहा, 'इस गोलीबारी में एक सिक्योरिटी ऑफिसर घायल हुआ है और बुलेटप्रूफ से उसकी जान बच गई. सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर को तुरंत दबोच लिया.'

ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण घटनाएं उन्हें उनके मिशन से पीछे नहीं हटा सकतीं. उन्होंने विशेष रूप से ईरान का जिक्र करते हुए कहा, 'यह घटना मुझे ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत हासिल करने से नहीं रोक पाएगी.'

 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने वॉशिंगटन हिल्टन की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इमारत पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी. उन्होंने भविष्य के लिए व्हाइट हाउस में एक आधुनिक 'वॉर रूम' बनाने की जरूरत पर जोर दिया, जो 'ड्रोन-प्रूफ' और 'बुलेटप्रूफ' शीशों से लैस हो. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इनडोर कार्यक्रमों को बंद करेंगे, तो उन्होंने दो टूक कहा, 'मैं ऐसा नहीं कर सकता, हमें लोगों के बीच जाना ही होगा.'

ट्रंप ने कहा, 'जिस तरह से सीक्रेट सर्विस ने मुझे, मेलानिया और वेंस समेत अन्य लोगों को तुरंत बाहर निकाला वो काबिले-ए-तारीफ है. जिस हमलावर को पकड़ा गया है वो कैलिफोर्निया का है और बीमार है. मेरे कैबिनेट के सभी सहयोगी सुरक्षित हैं'

Advertisement

सीक्रेट सर्विस के घायल अफसर का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी. उसे बहुत पास से एक बहुत पावरफुल गन से गोली मारी गई और वेस्ट ने काम कर दिया. मैंने अभी ऑफिसर से बात की और उसकी हालत ठीक है. यह बोलने की आज़ादी के लिए डेडिकेटेड एक इवेंट था, जिसका मकसद दोनों पार्टियों के मेंबर्स को, प्रेस के मेंबर्स को एक साथ लाना था.'

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल को तुरंत खाली कर दिया गया है. ट्रंप ने कहा कि वह खुद, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित और 'परफेक्ट कंडीशन' में हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका : ट्रंप की मौजूदगी में गोलीबारी...तुरंत ON हुई ये लाइट, जानिए क्या है इसका मतलब

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'सीक्रेट सर्विस' की बहादुरी की तारीफ करते हुए बताया कि शूटर को पकड़ लिया गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस घटना के कारण स्थगित हुए कार्यक्रम को अगले 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति कुछ ही देर में व्हाइट हाउस से इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका: वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, डिनर में शामिल होने वाले थे ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला

आपको बता दें कि यह आयोजन जिसे अक्सर 'नर्ड प्रोम' कहा जाता है. इस बार का डिनर ऐतिहासिक था क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सालों तक इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने के बाद पहली बार इसमें शामिल होने का फैसला किया था.

कार्यक्रम से पहले ही माहौल थोड़ा तनावपूर्ण था क्योंकि कई पत्रकार संगठनों ने ट्रंप की प्रेस विरोधी बयानबाजी के कारण इस कार्यक्रम का विरोध किया था. हालांकि, परंपरा को बहाल करने के लिए लगभग 2,600 मेहमान (जिसमें पत्रकार, हॉलीवुड सितारे और राजनेता शामिल थे) वॉशिंगटन हिल्टन के बॉलरूम में जमा हुए थे. मंच पर ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ भी मौजूद थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement