scorecardresearch
 

मक्का समेत दुनिया के इन धार्मिक स्थलों पर लगा कोरोना का 'कर्फ्यू'

कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खेल, शिक्षा, कारोबार, सिनेमा, पर्यटन समेत तमाम चीजे प्रभावित हैं. धार्मिक स्थानों पर भी कोरोना का प्रकोप दिखाई दे रहा है.

Advertisement
X
मक्का में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी
मक्का में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी

  • दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 6 हजार से ज्यादा मौतें
  • कई जगह परसा सन्नाटा, कोरोबार समेत तमाम चीजें प्रभावित

दुनिया के कई देशों में जानलेवा साबित हो चुके कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने के लिए विभिन्न देशों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. कोरोना के कारण दुनिया भर में कई तरह से सन्नाटा पसरा है. खेल, शिक्षा, कारोबार, सिनेमा, पर्यटन समेत तमाम चीजे प्रभावित हैं. धार्मिक स्थानों पर भी कोरोना का प्रकोप दिखाई दे रहा है.

कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का में काबा का तवाफ करने के लिए जहां लाखों लोगों की भीड़ जुटती थी वहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है. वहीं, वेनिस शहर का मशहूर सेंट मार्क्स स्क्वेयर भी सूना पड़ा है.

Advertisement

mos_031620122747.jpg

इसके अलावा वेटिकन में ईस्टर (Easter) के मौके पर भी प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा. वेटिकन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण ईस्टर सप्ताह के पारंपरिक जश्न समारोह में इस साल श्रद्धालु शामिल नहीं होंगे. भारत में पंजाब का अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के लिए मशहूर है. यहां के एयरपोर्ट पर हमेशा भीड़ लगी रहती है लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब सूनसान है.

ये भी पढ़ें- कोरोना के कहर से सूना हो गया मक्का, दुनिया के ये शहर भी वीरान

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सामूहिक आयोजनों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. धार्मिक लोगों ने धार्मिक स्थल जैसे बालाजी धाम, वृंदावन सहित कई धार्मिक स्थानों पर आना-जाना बंद कर दिया है. कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए विभिन्न देशों ने कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें सीमाओं को सील करना, स्कूल-कॉलेज बंद करना, खेल के आयोजन को रद्द करना समेत तमाम कार्यक्रम शामिल हैं.

दुनिया भर में कोरोना का खौफ है. इटली की सड़कें सूनी पड़ी हैं तो फ्रांस में सन्नाटा पसरा है. बैंकॉक का ग्रैंड रॉयल पैलेस भी सूना पड़ा है. यहां टूरिस्टों की तादाद आधी रह गई है. वहीं अमेरिका में लोग राशन और दूसरी जरुरी चीजें जमा कर रहे हैं. इस बीच भारत ने इरान और इटली में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने में कामयाबी हासिल कर ली है. केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना को लेकर हाई अलर्ट हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कोरोना से निपटने की तैयारी, देश भर में 57 सेंटर पर दे सकते हैं सैंपल, देखें लिस्ट

बता दें कि चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया के लिए घातक बन चुका है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर दुनिया भर में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. दुनिया के कई बड़े शहर सूने पड़ गए हैं. भारत में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. इस वायरस से भारत में रविवार देर रात तक 112 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है. जानलेवा कोरोना वायरस से बचने के लिए हर तरह की एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है.

Advertisement
Advertisement