अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकार ने एक ऐसा पुल बनाया है. जिसका रास्ता कहीं नहीं जाता. इस पुल की लागत 11 बिलियन डॉलर (करीब 9 खरब रुपये) है और इस पुल के निर्माण में 9 साल का वक्त लगा है. अब इस पुल को लेकर कई लोगों ने हाई स्पीड रेल अथॉरिटी की खिंचाई की है.
ये पुल सैन फ्रांसिस्को को लॉस एंजिल्स से जोड़ने के मकसद से राज्य की लंबे समय से चली रही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का एक छोटा सा हिस्सा है. पिछले साल निर्माण करने वाले कंपनी ने फ्रेस्नो रिवर पर बने इस पुल के काम पूरा होने की घोषणा की थी. इसके बाद टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क और डॉगकॉइन क्रिएटर बिली मार्कस समेत कई लोगों ने कैलिफोर्निया हाई-स्पीड रेल अथॉरिटी का मजाक उड़ाया है.
एलन मस्क और बिली मार्कस ने किया व्यंग्य
एलन मस्क ने पुल निर्माण की घोषणा के बाद अपने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने एक रोने वाला इमोजी के साझा किया था. वहीं, बिली मार्कस ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, यह अब तक की सबसे उल्लेखनीय मानवीय उपलब्धी है.
उन्होंने कहा कि 9 साल और 11 अरब डॉलर के बाद 1600 फीट की हाई-स्पीड रेल, 1600 फीट चलने में लगभग 5 मिनट लगते हैं. उसके लिए हाई-स्पीड रेल वास्तव में बहुत बड़ी बात है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पुल का काम पूरा करने के लिए 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आ सकता है. मार्कस ने इस पर पलटवार करते हुए व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वाह, बहुत सही.
प्रोजेक्ट के पहले फेज का हिस्सा है ब्रिज
बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर खर्च किए गए पैसों में हाई-स्पीड रास्ते के पहले फेज के लिए पुल और अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं. जो लॉस एंजिल्स के साउथ में बेकर्सफील्ड से बे एरिया से लगभग 80 मील दूर मेरेड तक फैला है. आलोचकों ने रेल अथॉरिटी के एक पुराने पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, जिसमें मदेरा में फ्रेस्नो रिवर वियाडक्ट के पूरा होने की प्रशंसा करते हुए इसे पहले पूरी हाई-स्पीड रेल स्टेकचर में से एक बताया गया.
BNSF रेल मार्ग के पैरलल चलेगी हाई-स्पीड ट्रेन
हाई-स्पीड रेल अथॉरिटी ने बताया कि लगभग 1600 फीट लंबी हाई-स्पीड ट्रेनें नदी के ऊपर से गुजरेंगी और बीएनएसएफ रेलमार्ग के पैरलल चलेंगी. अथॉरिटी ने पुल की तस्वीरें भी साझा की थी, जिससे पता चलता है कि ये पुल किसी भी छोर से जुड़ा हुआ नहीं है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वेंचर कैपिटलिस्ट पैट्रिक ब्लू मेंथल ने सुझाव दिया कि रेल लाइन प्रोजेक्ट पर प्रॉग्रेस की कमी को सामने रखते हुए हाई-स्पीड रेल अथॉरिटी को अपनी पीठ थपथपाने के लिए फिर से सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 15 साल बाद 0.3 मील पूरा हुआ है, जिसकी लागत 11.2 अरब डॉलर है.