scorecardresearch
 

बैरक लौटेंगे सेना के जवान... बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यह फैसला मंगलवार को गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई कानून-व्यवस्था संबंधी कोर कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसमें पूरे देश की स्थिति की समीक्षा की गई.

Advertisement
X
बांग्लादेश में सेना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया. (Photo: Reuters)
बांग्लादेश में सेना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया. (Photo: Reuters)

बांग्लादेश में तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार के गठन के बाद से देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य हो रही है. इस बीच सरकार ने मैदानी इलाकों में तैनात सेना के जवानों को वापस बैरकों में भेजने का फैसला लिया है.

यह फैसला मंगलवार को गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई कानून-व्यवस्था संबंधी कोर कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसमें पूरे देश की स्थिति की समीक्षा की गई.

इस फैसले के तहत छह जून से सेना की वापसी धीरे-धीरे शुरू होगी. सबसे पहले दूरदराज के जिलों से सैनिकों को हटाया जाएगा, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से डिविजनल शहरों और बड़े जिलों से सेना हटेगी. सरकार का लक्ष्य जून महीने के भीतर मैदान में तैनात सभी सेना के जवानों को वापस बुलाने का है.

बता दें कि जुलाई 2024 में हिंसक हालात को नियंत्रित करने के लिए सेना को तैनात किया गया था. बाद में राजनीतिक बदलाव और पुलिसबल की कमजोर स्थिति के कारण सेना को लंबे समय तक मैदान में ड्यूटी करनी पड़ी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement