scorecardresearch
 

बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद तारिक रहमान का पहला बयान, कहा - जनता के जनादेश का करेंगे सम्मान

बांग्लादेश में बीएनपी पार्टी को बंपर जीत मिली है. चुनाव में मिली जीत के बाद तारिक रहमान का पहला बयान सामने आ गया है. उन्होंने कहा है कि कमजोर अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था में सुधार करेंगे. साथ ही उन्होंने सभी दलों को साथ चलने का संदेश दिया है.

Advertisement
X
चुनावी में मिली जीत के बाद तारिक रहमान ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के भरोसे की बात की (Photo: AFP)
चुनावी में मिली जीत के बाद तारिक रहमान ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के भरोसे की बात की (Photo: AFP)

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के परिणाम आ गए हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बंपर जीत मिली है. जल्द ही सरकार का गठन होगा. चुनाव में मिली जीत के बाद BNP के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के उम्मदीवार तारिक रहमान पहली बार मीडिया को संबोधित किया और जनता को बझाई दी है. उन्होंने सभी दलों से एकता की अपील की है.

तारिक रहमान ने देशवासियों और देश-विदेश के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोगों ने लोकतंत्र और स्वतंत्रता में विश्वास रखा, इसलिए एक बार फिर से बीएनपी को जीत दिलाई है. 

उन्होंने कहा कि ये जीत महज़ बीएनपी पार्टी की नहीं है. बल्कि बांग्लादेश के लोगों की है. उन्होंने लोगों की है जिन्होंने इस लोकतंत्र की लड़ाई के लिए त्याग किया है.

तारिक रहमान ने कहा कि आज देश में सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता और अधिकारों की बहाली हो रही है. उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि तमाम बाधाओं को पार कर लोगों ने लोकतंत्र की स्थापना का रास्ता साफ किया है. यह एक नया अध्याय है, जहां जनता की आवाज़ सर्वोपरि मानी जा रही है और शासन व्यवस्था अधिक जवाबदेह बनेगी.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाने की तैयारी, BNP दे सकती है न्योता

Advertisement

उन्होंने स्वीकार किया कि नई सरकार ऐसे कठिन समय में अपना कार्यभार संभाल रही है जब देश की अर्थव्यवस्था कमजोर स्थिति में है. संवैधानिक और वैधानिक संस्थान प्रभावहीन हो चुके हैं और कानून-व्यवस्था का हाल भी चिन्ताजनक है. इस चुनौतीपूर्ण दौर में सरकार के सामने बड़ी जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें निभाना आवश्यक है.

तारिक रहमान ने आगे कहा कि डेढ़ दशक से अधिक समय के बाद मतदान के ज़रिए जनता के प्रति जवाबदेह संसद और सरकार का गठन हो रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में दोबारा किसी भी तरह की तानाशाही की पुनरावृत्ति न हो और बांग्लादेश किसी अधीन राज्य में न बदल जाए. इसके लिए सभी वर्गों को एकजुट रहना होगा.

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया, जिनमें जमात-ए-इस्लामी, एनसीपी, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम और गोनो अधिकार परिषद आदि शामिल रहे. सभी पार्टियों को परिणामों से परे बधाई दी गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement