scorecardresearch
 
Advertisement
विश्व

बादलों को लगाया इलेक्ट्रिक शॉक, तपती गर्मी के बीच होने लगी बारिश!

UAE Dubai Rains
  • 1/10

संयुक्त अरब अमीरात इन दिनों भीषण गर्मी से बेहाल है. यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. ऐसे में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात को बारिश (UAE Rains) की सख्त दरकार थी. लेकिन प्राकृतिक बारिश न होते देख UAE ने खुद से ही कृत्रिम बारिश करवाने की ठान ली. 

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 

UAE Dubai Rains
  • 2/10

डेली मेल के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के मौसम विभाग ने रविवार को दुबई समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का वीडियो फुटेज जारी किया. विभाग ने बताया कि भारी बारिश के कारण Ail Ain शहर में झरने दिखाई दिए और ड्राइविंग करना मुश्किल हो गया.

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 

UAE Dubai Rains
  • 3/10

आपको बता दें कि UAE में ये बारिश प्राकृतिक नहीं थी. UAE ने उड़ने वाले ड्रोन का उपयोग करके आसमान से अपनी खुद की बारिश करवाई और 50 डिग्री सेल्सियस की झुलसाने देने वाली गर्मी से निजात पाई. 

(फोटो क्रेडिट- UAEREP's team) 

Advertisement
UAE Dubai Rains
  • 4/10

ये बारिश ड्रोन तकनीक का उपयोग करके कराई गई. इस तकनीक में बादलों को बिजली का झटका दिया गया ताकि वे आपस में घर्षण करें और बारिश पैदा करें. यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के विशेषज्ञों के नेतृत्व में ड्रोन तकनीक का उपयोग करके बारिश का निर्माण किया जा रहा है. 

(फोटो- University of Reading) 

UAE Dubai Rains
  • 5/10

मालूम हो कि संयुक्त अरब अमीरात पृथ्वी पर सबसे शुष्क देशों में से एक है. उसे उम्मीद है कि ये तकनीक देश में बारिश को बढ़ाने में मदद कर सकती है. फिलहाल तकनीक ने काम करना शुरू कर दिया है. 

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 

UAE Dubai Rains
  • 6/10

UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज में देश भर में मानसून जैसी बारिश दिखाई दे रही है. सड़कों, गलियों, मोहल्लों आदि में बारिश के बाद जैसे हालात बन गए हैं. 

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 

UAE Dubai Rains
  • 7/10

मौसम विभाग ने कहा कि बारिश को क्लाउड सीडिंग नामक तकनीक द्वारा बढ़ाया गया है. इसका उद्देश्य देश में सालाना बारिश की दर को बढ़ाना है. UAE का क्लाउड सीइंग ऑपरेशन देश में बारिश पैदा करने के लिए एक मिशन चला रहा है. 

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 

UAE Dubai Rains
  • 8/10

इस मिशन पर 15 मिलियन डॉलर मिशन खर्च किए गए हैं. क्योंकि UAE दुनिया के टॉप 10 सबसे शुष्क देशों में शुमार है. जहां औसत बारिश सिर्फ तीन इंच (78 मिलीमीटर) है. 

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 
 

UAE Dubai Rains
  • 9/10

इस परियोजना पर काम करने वाले प्रोफेसर मार्टेन अंबाउम ने इस साल की शुरुआत में बीबीसी को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में बारिश करवाने के लिए पर्याप्त बादल हैं. 

(फोटो क्रेडिट- Getty Images) 

Advertisement
UAE Dubai Rains
  • 10/10

इस टेक्नोलॉजी में बादलों में इलेक्ट्रिक चार्ज को छोड़ने के लिए एक ड्रोन का उपयोग किया जाता है, जो पानी ताकी बूंदों को एकसाथ जुड़ने में मदद करता है और बारिश पैदा वाले कारक का निर्माण करता है.

(फोटो क्रेडिट- Getty Images)

Advertisement
Advertisement