scorecardresearch
 

घुटनों तक पानी, सांपों का खतरा… फिर भी BSF के लिए कूचबिहार में जमीन सर्वे जारी

उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद BSF के लिए जमीन अधिग्रहण के काम में जुटा हुआ है. कूचबिहार के दिनहाटा-II ब्लॉक में अधिकारी जलजमाव और सांपों के खतरे के बीच जमीन की पैमाइश कर रहे हैं. बारिश और बाढ़ के बीच जमीन नापने का कार्य अगले 15 दिनों में पूरा करने की उम्मीद है

Advertisement
X
शुभेंदु सरकार ने BSF की जमीन के लिए 45 दिन की डेडलाइन दी. (Photo- ITGD)
शुभेंदु सरकार ने BSF की जमीन के लिए 45 दिन की डेडलाइन दी. (Photo- ITGD)

उत्तरी बंगाल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के की वजह से जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है. इन हालातों के बावजूद स्थानीय प्रशासन सीमा सुरक्षा बल (BSF) के लिए जमीन नापने और उसके अधिग्रहण के काम में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है.

कूचबिहार के दिनहाटा-II ब्लॉक में भूमि सुधार विभाग के अधिकारी काम में जुटे हैं. वो घुटनों तक भरे पानी में घुसकर और जलजमाव वाले खेतों में जहरीले सांपों के खतरे के बीच काम कर रहे हैं. उनकी पूरी कोशिश है कि केंद्रीय सीमा सुरक्षा बल को लगभग 18 एकड़ जमीन का ट्रांसफर जल्द से जल्द हो.

दरअसल शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में निर्देश जारी किया था कि BSF के लिए जरूरी सभी जमीनों को हर हाल में 45 दिनों के भीतर सौंप दिया जाए. 

सांपों के खतरे के बीच जमीन की नपाई जारी

45 दिन की डेडलाइन को पूरा करने के लिए प्रशासन ने दो स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो वीकेंड पर भी लगातार काम कर रही हैं. ऑन-ग्राउंड सर्वे टीम में रेवेन्यू इंस्पेक्टर और अमीन शामिल हैं, जो भारी बारिश, बाढ़ जैसे खेतों और झाड़ियों में सांपों के डर के बावजूद जमीन पर जाकर फीते से नापजोख कर रहे हैं.

Advertisement

वहीं, बैकएंड डेस्क टीम दफ्तर में बैठकर सरकारी 'बांगलारभूमि' पोर्टल पर BSF के प्रस्तावों का मिलान जमीन के रिकॉर्ड से कर रही है ताकि मालिकाना हक की सही जांच हो सके.

एक बार जब जमीन के इन टुकड़ों की पैमाइश पूरी हो जाएगी, तो जमीन के मालिकों की लिस्ट जिला मुख्यालय भेजी जाएगी. इसके बाद राज्य सरकार इन मालिकों से जमीन खरीदकर BSF को सौंप देगी. बता दें कि दिनहाटा-II ब्लॉक के साहेबगंज, दिघलतारी और गरलझोरा जैसे बड़े इलाकों में अभी तक कटीले तारों की बाड़ (फेंसिंग) नहीं लगी है. 

सीमावर्ती क्षेत्रों का तेजी से सर्वे 

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद इस खाली जगह को भरने के लिए ये 18 एकड़ जमीन बेहद अहम मानी जा रही है. दिनहाटा-II के बीएलआरओ (BLRO) अतनु घोष ने बताया, 'प्राकृतिक आपदा और मुश्किलों के बाद भी हमारे कर्मचारी बिना थके काम कर रहे हैं. वे घुटनों तक भरे पानी में उतर रहे हैं और सांपों के खतरे की परवाह किए बिना सीमावर्ती क्षेत्रों का तेजी से सर्वे कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: बंगालः राजनीतिक हिंसा में कूचबिहार से एक और गिरफ्तारी, TMC का ब्लॉक अध्यक्ष पकड़ा गया

दिनहाटा के SDO भारत सिंह ने भी पुष्टि की कि जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. अधिकारियों को उम्मीद है कि अगर मौसम और ज्यादा नहीं बिगड़ता है, तो दिनहाटा-II ब्लॉक में जमीन नापने का ये काम अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement