उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है. अब इस पुल की निर्माण क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं. देखिए घटनास्थल से आज तक रिपोर्टर समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट