scorecardresearch
 

यूपी: खेत से लौटकर दुर्गा पूजा में पहुंचा, डांस करते-करते जमीन पर गिरा युवक, मौत

मृतक मुलायम राजभर के पिता ने कहा- बेटा खेत में सिंचाई करने गया था. वहां से आने के बाद सामने लगे दुर्गा पूजा पंडाल चला गया. वहां चार-पांच लड़के और थे. उनके साथ बेटा भी नाच रहा था. नाचते-नाचते गिर पड़ा. बाद में मौत हो गई.

Advertisement
X
डांस करते-करते जमीन पर गिर पड़ा युवक
डांस करते-करते जमीन पर गिर पड़ा युवक

यूपी के अम्बेडकरनगर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में डांस करते एक युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक को हार्टअटैक आने की आशंका जताई जा रही है. अचानक हुई इस मौत से लोग सकते में आ गए. 

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोतवाली अकबरपुर के लोरपुर वार्ड का है. जहां 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा पंडाल के पास नाचते हुए 32 साल का मुलायम राजभर अचानक गिर पड़ा. आनन-फानन में लोग उसे जिला अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. मुलायम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. डॉक्टर ने हार्टअटैक की आशंका जताई है. उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी. 

मुलायम राजभर के पिता का कहना है कि वो अविवाहित था. उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी. घटना वाले दिन वो शाम को खेत से काम करके आया था. फिर कुछ देर बाद दुर्गा पंडाल पहुंच गया, जहां दोस्तों के साथ नाचते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़ा. घटना के तीन दिन अब इसका वीडियो सामने आया है. 

Advertisement

मृतक मुलायम राजभर के पिता धर्मराज ने कहा- बेटा खेत में सिंचाई करने गया था. वहां से आने के बाद सामने लगे दुर्गा पूजा पंडाल चला गया. वहां चार-पांच लड़के और थे. उनके साथ बेटा भी नाच रहा था. नाचते-नाचते गिर पड़ा. डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक सब खत्म हो गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement