उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की 5 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान आगामी 23 जनवरी को होगा. वहीं निर्वाचन की अधिसूचना 5 जनवरी को जारी होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के लिए आगामी 12 जनवरी का दिन तय किया गया है. उस दिन नामांकन किए जाएंगे. वहीं नामांकन की जांच 13 जनवरी को की जाएगी, तो 16 जनवरी को उम्मीदवार इच्छानुसार अपना नाम वापस ले सकेंगे.
अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 जनवरी के दिन मतदान होगा और वोटिंग सुबह 8 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चलेगी. इसके बाद 2 फरवरी को मतगणना की जाएगी. चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि परिषद चुनाव घोषणा के साथ ही इसके दायरे में आने वाले 39 जिलो में आचार संहिता को लागू कर दिया गया है जो कि 4 फरवरी तक लागू रहेगी.
दरअसल आने वाली 12 जनवरी को खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इसमें गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है. कानपुर खंड स्नातक अरुण पाठक, बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सुरेश कुमार त्रिपाठी तो वहीं कानपुर खंड शिक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल का कार्यकाल आने वाली 12 जनवरी को समाप्त हो जाएगा.