scorecardresearch
 

ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया रेप, घटना के विरोध में बवाल... भीड़ ने की नारेबाजी, पुलिस से नोकझोंक

यूपी के अलीगढ़ में ट्यूशन टीचर छात्रा के साथ 8 महीने से रेप कर रहा था. जब ये घटना सामने आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भारी संख्या में भीड़ कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंच गई और हंगामा करने लगी. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी. गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस से नोकझोंक भी हो गई.

Advertisement
X
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया. आरोप है कि टीचर ये शर्मनाक हरकत 8 महीने से कर रहा था. जब यह मामला सामने आया तो लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान किसान यूनियन से जुड़ी महिला की डीएसपी से जमकर नोकझोंक हो गई. घटना के विरोध में भीड़ ने जमकर नारेबाजी भी की.

जानकारी के अनुसार, यह मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके में स्थित सुरेंद्रनगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर का है. इस कोचिंग सेंटर में टीचर ने एक छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत कर दी. छात्रा का आरोप है कि टीचर उसके साथ आठ महीने से रेप कर रहा था. जब ये बात सामने आई तो बवाल हो गया.

यह भी पढ़ें: ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने किया छात्रा से रेप, एक साल पहले भी दुष्कर्म कर बनाया था अश्लील वीडियो

स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में इकट्ठा होकर जमकर मोहल्ले में हंगामा किया. ट्यूशन टीचर पर दुराचार करने का आरोप लगने के बाद लोग कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि लोग आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे थे.

Advertisement

इसके बाद टीचर ने खुद को अंदर बंद कर लिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगातार लोग ट्यूशन टीचर को बाहर निकालने की मांग करने लगे. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जायजा लिया. इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई.

पूरे मामले को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस मामले के संबंध में डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 21 नवंबर को मोहल्ला सुरेंद्र नगर थाना पारसी में एक कोचिंग संचालक के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में तहरीर मिली थी. तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया. आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement