scorecardresearch
 

स्वयंवर में 'दूल्हे ने तोड़ा धनुष' DJ पर गूंजी रामचरित मानस की चौपाइयां

जालौन में एक अनोखी शादी देखने को मिली. जहां स्वंयवर हुआ और दूल्हे ने धनुष तोड़कर दुल्हन को वरमाला पहनाई. यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हे के स्टेज पर पहुंचते ही पंडित ने भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ने की कथा सुनाई और वरमाला के समय DJ पर रामचरितमानस की चौपाइयां गूंजी.

Advertisement
X
धनुष तोड़कर दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला
धनुष तोड़कर दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला

उत्तर प्रदेश के जालौन में अनोखी शादी देखने को मिली. जहां स्वयंवर हुआ और दूल्हे ने धनुष तोड़कर दुल्हन को वरमाला पहनाई. इस खास शादी में फर्क सिर्फ इतना था कि त्रेतायुग में हुए उस स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धाओं ने हिस्सा लिया था लेकिन यहां पर वर पहले से ही तय था. पूरे जिले में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. 

यह शादी जिले के कदौरा नगर में हुई. हरि ॐ गेस्ट हाउस में बीजेपी मंडल मंत्री की बेटी पूनम की शादी हमीरपुर के रहने वाले आशुतोष से हुई. आशुतोष के पिता संतराम वर्मा तय समय पर बारात को लेकर पहुंचे. शादी के कार्यक्रम का आयोजन कुछ इस तरह से हुआ जैसे त्रेतायुग राम और सीता का स्वयंवर हुआ था.   

धनुष तोड़ते ही दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई
धनुष तोड़ते ही दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई

दूल्हे के स्टेज पर पहुंचते ही पंडित जी ने भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ने की कथा सुनाई और वरमाला के समय डीजे पर रामचरितमानस की चौपाइयां शुरू हो गईं. तभी दूल्हे आशुतोष ने धनुष तोड़ा और दुल्हन पूनम के गले में वरमाला पहना दी. शादी में मौजूद लोगों ने दूल्हे और दुल्हन पर फूल बरसाए. इस खास शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

कलयुग में हुआ स्वयंवर
कलयुग में हुआ स्वयंवर

बेटी की विदाई के समय माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे. पिता कामता और मां सावित्री देवी ने बताया कि रामचरितमानस एक पुस्तक नहीं बल्कि इसकी चौपाइयां अचूक मंत्र है. ग्रामीणों के सहयोग से भगवान श्री राम के स्वयंवर के तर्ज पर बेटी का विवाह संपन्न हुआ. सभी से प्रार्थना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम के विचारों का स्मरण कर उनके पदचिन्हों पर चलना सीखे. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement