scorecardresearch
 

यूपी में तेज आंधी का तांडव, लखनऊ में चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर टिन शेड गिरा

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर तेज आंधी के कारण प्लेटफॉर्म पर लगा टिन शेड गिर गया. इसकी वजह से कई यात्री प्लेटफॉर्म पर फंस गए.

Advertisement
X
फंसे यात्रियों को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
फंसे यात्रियों को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश में देर रात आई आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई है. तबाही के तांडव से राजधानी लखनऊ भी अछूता नहीं रहा. लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म का टिन शेड ही धराशायी हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. टिन शेड गिरने से उसके नीचे फंसे लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक 28-29 मई की देर रात लखनऊ में तेज आंधी आई. तब शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी. कोई ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचा था, कोई ट्रेन पकड़वाने. कई लोग ऐसे भी थे जो किसी अपने को रिसीव करने के लिए स्टेशन पहुंचे थे. तेज आंधी-बारिश जब आई, बड़ी संख्या में लोग स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे टिन शेड के नीचे शरण लेने के लिए दौड़े.

यह भी पढ़ें: यूपी: हमीरपुर में तेज तूफान से गिरा निर्माणाधीन पुल, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

चारबाग रेलवे स्टेशन के करीब-करीब हर प्लेटफॉर्म पर लगे टिन शेड के नीचे यात्रियों की ठसाठस भीड़ थी. इसी बीच प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बड़ा हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लगा टिन शेड तेज हवाओं का झोंका नहीं सह सका और वह भर-भराकर गिर पड़ा. हादसे के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही भी जारी थी. टिन शेड गिरने से कुछ यात्री घायल भी हो गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौशांबी में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और टीन गिरने से 4 लोगों की मौत

टिन शेड के नीचे कई यात्री फंस गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. टिन शेड के नीचे फंसे यात्रियों को निकाला. जीआरपी इंस्पेक्टर ने इस संबंध में बताया कि हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement