scorecardresearch
 

भाजपा कार्यालय में थप्पड़ कांड... महिला ने कॉलर पकड़ नेता को जड़ा तमाचा, चप्पल भी तानी, Video 

यूपी में महराजगंज के भाजपा कार्यालय के अंदर कार्यक्रम के दौरान महिला ने पैसे के विवाद में एक पदाधिकारी को थप्पड़ मार दिया और चप्पल लेकर दौड़ पड़ी. मौके पर हंगामा मच गया. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement
X
भाजपा कार्यालय में जमकर मारपीट हुई (Photo: ITG)
भाजपा कार्यालय में जमकर मारपीट हुई (Photo: ITG)

यूपी के महराजगंज जिले में भाजपा कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने सरेआम एक पदाधिकारी की पिटाई कर दी. स्वागत समारोह के बीच अचानक हुए इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को भी हैरान कर दिया. देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
  
जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यालय परिसर में मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मंच पर नेताओं का स्वागत चल रहा था और कार्यकर्ता बधाई देने में जुटे थे. इसी दौरान एक महिला अपने बेटे के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और सीधे एक पदाधिकारी की ओर बढ़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने बिना किसी झिझक के उस पदाधिकारी का कॉलर पकड़ लिया और उस पर पैसे हड़पने का आरोप लगाने लगी. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए.

पैसे के विवाद ने लिया उग्र रूप

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है. महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी पॉलिसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये दिए थे, लेकिन वह रकम संबंधित व्यक्ति द्वारा जमा नहीं की गई. महिला लंबे समय से अपने पैसे वापस मांग रही थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. इसी नाराजगी में महिला कार्यक्रम के बीच पहुंच गई और अपना गुस्सा जाहिर कर दिया. आरोप है कि थप्पड़ मारने के बाद महिला ने पदाधिकारी को कॉलर पकड़कर खींचा और बाहर ले जाने की कोशिश की. इस दौरान स्थिति और बिगड़ गई.

चप्पल निकालकर दौड़ी, मचा हड़कंप

घटना के दौरान महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने हाथ में चप्पल निकाल ली और मारने के लिए आगे बढ़ी. यह देख वहां मौजूद लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े. कुछ देर तक गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा.  महिला और उसका बेटा दोनों ही पैसे वापस लेने की मांग पर अड़े रहे. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा.

Advertisement

पुलिस ने संभाली स्थिति 

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को अलग किया और महिला को कार्यालय परिसर से बाहर ले जाया गया. इसके बाद ही कार्यक्रम दोबारा शुरू हो सका. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह गुस्से में पदाधिकारी से उलझ रही है और आसपास खड़े लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. वायरल वीडियो के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

घटना को लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि यह मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा प्रतीत होता है. यदि पहले जानकारी मिलती तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था. उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement